Connect with us

खबर सक्ती ...

एक भी पात्र हितग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना से ना रहे वंचित – केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ..

Published

on

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का नवगठित सक्ती जिले में प्रभावी क्रियान्वयन करें सुनिश्चित – केंद्रीय राज्य मंत्री साहू ,

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अध्यक्षता में आज विभिन्न केंद्र और राज्य प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित ..

सक्ती, केंद्रीय राज्य मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली तोखन साहू की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न केंद्र और राज्य प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति को लेकर विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई l बैठक में उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का नवगठित सक्ती जिले में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करे। उन्होंने समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को भी संबोधित करते हुए कहा कि परमात्मा की बहुत बड़ी कृपा है कि आज हम सभी जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी के रूप में अपनी सेवाए दे रहे है। उन्होंने कहा कि हमें अपने पद के दायित्व को समझते हुए जिम्मेदारीपूर्वक जनता की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आमजन के विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही है। उन्होंने समीक्षा बैठक में विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि एक भी पात्र हितग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित ना रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओ का लाभ पहुचना चाहिए। इसके लिए उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को टीम भावना एवं आपसी समन्वय से बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को मोमेंटो भी भेट किए।

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के निर्माण कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा कार्यों की समीक्षा करते हुए लक्ष्यनुरूप आवास निर्माण करने और प्रगतिरत आवास निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवगठित सक्ती जिले में वृहद् स्तर पर आवास मेला का आयोजन कराए, ताकि केन्द्र शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में आम नागरिकों तक जानकारी पहुंच सके। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने पंचायत विभाग के परियोजना निदेशक को ग्राम पंचायतों में जो कार्य सेंशन हो चुके है, उन्हें जल्द से जल्द शतप्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग अंतर्गत किसानों के हित के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा किए तथा जिले के सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए l उन्होंने आयुष विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला आयुष अधिकारी को नियमित रूप से जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरुक करने कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि शिक्षा से ही लोंग आगे बढ़ सकते है, इसलिए शिक्षा के गुणवत्ता को और बेहतर करने के लिए जनभागीदारी और लोगों की सहभागिता भी जरुर कराए।

मंत्री साहू ने मनरेगा अंतर्गत पंजीकृत मजदूरों की संख्या, मजदूरी भुगतान आदि की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनभागीदारी से श्रमदान करने स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता लोगों के स्वभाव एवं संस्कार में आए ऐसा प्रयास करें। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र ही पूर्ण कराने के निर्देश दिए। केन्द्रीय मंत्री साहू ने जल जीवन मिशन के कार्यों को गंभीरता से करने और आमजन को लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्यों की जानकारी ली और शतप्रतिशत लोगो का कार्ड बनाने के निर्देश दिए। बैठक में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने कौशल विकास, उज्जवला योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पीएमजीएसवाय सहित केंद्र और राज्य शासन द्वारा संचालित अन्य विभिन्न योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चाम्पा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप संचालित रामलला दर्शन योजना के तहत जिले के जरुरतमंद लोंगों को प्राथमिकता देते हुए इस योजना का लाभ दिलाये जाने कहा। उन्होने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और सड़क सहित विभिन्न विकासमूलक कार्यो में विशेष जोर देते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के लिए कहा। बैठक में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने केन्द्रीय राज्य मंत्री से प्राप्त निर्देशों का पालन कराने के लिए आश्वस्त किया और कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनता तक ज्यादा-ज्यादा पहुंचाने पूरा प्रयास किया जा रहा है और आगे भी सतत रूप से किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल सहित अन्य विभिन्न जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त, संयुक्त कलेक्टर के एस पैकरा, परियोजना निदेशक जिला पंचायत बी पी भारद्वाज, एसडीएम सक्ती अरुण सोम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..16 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending