Connect with us

खबर सक्ती ...

वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से क्षेत्रीय विकास और जनहित के लिए तीन प्रमुख मांगें उठाईं ..

Published

on

अयोध्या धाम यात्रा कोटे में वृद्धि की मांग ,

तुर्रीधाम और दमाऊ धारा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर ,

रेल ओवर ब्रिज निर्माण के लिए तत्काल कदम उठाने का किया आग्रह ..

सक्ती, जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल ने केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री तोखन साहू के सक्ती आगमन पर क्षेत्रवासियों के हित में तीन महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इन मांगों में अयोध्या धाम दर्शन के लिए यात्रियों के कोटे में वृद्धि, क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों का विकास, और टेमर रेलवे फाटक पर रेल ओवर ब्रिज का निर्माण शामिल है।

अयोध्या धाम यात्रा का कोटा बढ़ाने की मांग
रामअवतार अग्रवाल ने मंत्री से अनुरोध किया कि अयोध्या धाम दर्शन के लिए सक्ती से यात्रियों के लिए न्यूनतम 150 यात्रियों का कोटा निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोटा अपर्याप्त है, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में असुविधा होती है।

तुर्रीधाम और दमाऊ धारा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आग्रह अग्रवाल ने तुर्रीधाम और दमाऊ धारा जैसे धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि तुर्रीधाम बाबा भोलेनाथ की नगरी है, जहां हर साल बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं। वहीं, दमाऊ धारा अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा दे सकता है।

रेल ओवर ब्रिज निर्माण की आवश्यकता
उन्होंने टेमर रेलवे फाटक पर रेल ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग को भी दोहराया। अग्रवाल ने कहा कि इन स्थानों पर ओवर ब्रिज न होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

मंत्री तोखन साहू ने रामअवतार अग्रवाल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र ही इन पर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल की यह पहल क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए एक अहम कदम मानी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने उनके प्रयासों की सराहना की है और सरकार से जल्द से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा की है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending