ख़बर रायपुर
कृषि मंत्री की कार को पिकअप वाहन ने ठोकर मारी, घायल ..

हालत खतरे से बाहर, सीएम ने कुशलक्षेम पूछा ..
रायपुर, 22 नवंबर, कवर्धा में सरकारी कार्यक्रम से लौटते समय कृषि मंत्री रामविचार नेताम शुक्रवार शाम सड़क दुघर्टना में घायल हो गए। उनकी कार को पिकअप वाहन ने बगल से ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और उसमें बैठे नेताम के सिर, और हाथ में चोट आई है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
यह घटना रात 7 बजे सिमगा के जेवरा गांव के पास हुई। कृषि मंत्री के काफिले में तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन घुस गई, और उनकी कार को अपने चपेट में ले लिया। कार में बैठे कृषि मंत्री के साथ उनके सहयोगी धीरज को भी चोट आई है।
कृषि मंत्री और उनके सहयोगी को तुरंत सिमगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, और प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रामकृष्ण केयर अस्पताल लाया गया। कृषि मंत्री और उनके सहयोगी, दोनों ही खतरे से बाहर हैं। इस पूरे मामले में भाजपा प्रवक्ता नलिनेश ठोकने ने बताया कि कृषि मंत्री सामान्य बातचीत कर रहे हैं। उनके सहयोगी धीरज पहले पहुंच गए थे। उनका उपचार शुरू हो चुका है। सीएम विष्णु देव साय और सरकार के मंत्रियों ने नेताम का कुशलक्षेम पूछा है। सीएम ने एक बयान में शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login