Connect with us

खबर रायगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के हितग्राहियों को वितरित किए विभिन्न योजनाओं की सहायता राशि व उपकरण ..

Published

on

रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास के दौरान जिले के विभिन्न हितग्राहियों को सहायता राशि व उपकरण प्रदान किए। उप मुख्यमंत्री अरूण साव व वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी इस दौरान उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 35 हितग्राहियों को पूर्ण आवास का प्रमाण-पत्र वितरित किए। इसी श्रम विभाग के तहत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत आरती कुमार चन्द्रा को 2 लाख 50 हजार रुपये एवं श्रीमती सुकवारा यादव को 01 लाख रुपये प्रदाय किया गया। इसी तरह मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना अंतर्गत दयाराम, श्रीमती कदरा उरांव को 2-2 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तियोजना सहायता योजना अंतर्गत कु.निशा सिदार को 2 लाख रुपये की राशि प्रदाय किया गया। खाद्यान्न सहायता योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों का बीपीएल कार्ड बनाया गया। इनमें मीनू लहरे, रेशमा सिंदुर, नीलम केरकेट्टा, चांदनी कुमार एवं कल्पना सिदार शामिल है।

राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत 4 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इनमें उमेश चौहान को 93 हजार 200 रुपये, मनोज मिरी को 93 हजार 200 रुपये तथा लीलाम्बर पटेल एवं श्रीमती ज्योत्सना पटेल को 70-70 हजार रुपये प्रदाय किया गया। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत कुमारी पवन कुमार राठिया को ब्रेलकीट एवं पोखराज राठिया को एमआरकीट प्रदाय किया गया। किसान समृद्धि योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। इनमें गोपीनाथ पंडा को नलकूप खनन पर अनुदान 10 हजार रुपये की राशि प्रदाय किया गया। इसी तरह ललित कुमार गुप्ता एवं अंजनी कुमार डनसेना को 35-35 हजार रूपये, गोपाल साहू एवं केसरलाल यादव को सिंचाई पाइप पर अनुदान हेतु 9-9 हजार रुपये प्रदाय किया गया।

मछली पालन सहायता योजना अंतर्गत परसादो सिदार एवं शिवकुमार को आईस बॉक्स तथा विजय चौहान को जाल का वितरण किया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 हितग्राही छबिला चौहान, तुलसी चौहान, हेमलता साहू, अशोमती साहू एवं राजकुमारी पटेल का आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 4 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इनमें श्याम लाल को 15 हजार 400 रुपये तथा गणेशराम, बोधराम एवं जगजीवन को 10-10 हजार रुपये की राशि दी गई। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा विभाग अंतर्गत संचालित सौर सुजल योजना के तहत जनकराम सिदार, कन्हैया पटेल एवं ललित कुमार यादव को 3 एचपी/डीसी सबमर्सिबल पम्प प्रदाय किया गया। 5 स्कूली विद्यार्थियों का जाति प्रमाण-पत्र एवं 5 विद्यार्थियों का निवास प्रमाण-पत्र बनाया गया। इसी तरह दिव्यांग सहायता योजना के तहत खुशी नायक, लता खडिया, रंजनी साहू, चंपा साहू को श्रवण यंत्र एवं बबली विश्वकर्मा को बैसाखी प्रदाय किया गया। 5 हितग्राहियों को तसर विकास विभाग योजना के तहत लाभान्वित किया गया। इनमें ललित गुप्ता को 93 हजार, विष्णु को 69 हजार 500 रुपये, मिथीला प्रधान को 59 हजार 300 रूपये तथा फुलमती सारथी को 59 हजार 300 रुपये प्रदाय किया गया।

पीएमईजीपी योजना अंतर्गत वेंकट सांई प्रसाद को कम्प्यूटर सर्विस के 4 लाख 75 हजार रुपये तथा विकास यादव को ऑटो पार्ट्स के लिए 6 लाख 30 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन बिहान के तहत 5 हितग्राहियों को राशि प्रदाय किया गया। स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत व्यक्ति शौचालय के 5 पात्र हितग्राही को प्रमाण-पत्र दिया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा6 घंटे ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..6 घंटे ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

नवधा चौक में सजी भव्य रामकथा : पंडित कृष्णा महाराज एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के मुखारविंद से श्रीराम-निषादराज प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ..

महावीर कीर्तन मंडली के आयोजन में गूंजा रामनाम : पंडित कृष्णा महाराज जी एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी की कथा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जल जीवन मिशन की 8555 योजनाएं ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश ..

पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय समीक्षा बैठक में तय की जवाबदेही...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जशपुर के किसान खेती में बना रहे हैं अलग पहचान ..

परंपरागत फसलों के स्थान पर उद्यानकी और नकद फसलों पर दे रहे हैं जोर , चाय, नाशपाती, लीची, स्ट्रॉबेरी के...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव मुकेश बंसल ..

बिलासपुर, लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज मुंगेली जिले का दौरा कर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राहुल गांधी के बयान पर भाजयुमो का प्रदर्शन, सक्ती में अग्रसेन चौक पर फूंका पुतला ..

राहुल गांधी का बयान हताशा और संकुचित मानसिकता का परिचायक : टिकेश्वर सिंह गबेल , चुनावी पराजय से कांग्रेस में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

टीबी मुक्त भारत अभियान : सक्ती जिले में 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत हाई रिस्क लोगों की एक्स-रे जांच जारी ..

10 शिविरों में 681 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, 225 के एक्स-रे में मिले असामान्य संकेत .. सक्ती, जिले में टीबी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 13 वाहनों को किया गया जब्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनों के निर्देशन अनुसार एवं खनिज अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज उड़न दस्ता दल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महंगाई पर जोगी कांग्रेस का बड़ा हमला : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़के अर्जुन राठौर, बोले— जनता से टैक्स के नाम पर खुली लूट ..

ईंधन मूल्य वृद्धि से किसान-मध्यम वर्ग बेहाल : भाजपा सरकार पर अर्जुन राठौर का तीखा वार, कहा— महंगाई ने तोड़ी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending