Connect with us

ख़बर रायपुर

आम जनता के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुगम बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री साय ..

Published

on

सुशासन को सुदृढ़ करने के लिए सीईजीआईएस और टीआरआई के साथ हुआ एमओयू ,

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ऐतिहासिक समझौते पर हुए हस्ताक्षर : प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और नीति-निर्माण में होगा क्रांतिकारी सुधार ,

भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा, आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा सुगमता से ..

रायपुर, प्रदेश में शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में सुशासन एवं अभिसरण विभाग ने सेंटर फॉर इफेक्टिव गवर्नेंस ऑफ इंडियन स्टेट्स (CEGIS) और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया (TRI) के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी से प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि, योजनाओं की प्रभावी निगरानी एवं क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संसाधनों का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से हमने प्रदेश में ‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग’ की स्थापना की है। यह 58वां विभाग न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा बल्कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी मदद करेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज हुए एमओयू से प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और नीति-निर्माण में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे।

ई-गवर्नेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को मिलेगा बढ़ावा –

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि ई-गवर्नेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, शिकायत निवारण तंत्र और योजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाओं को इस पहल से नया आयाम मिलेगा। इस एमओयू से न केवल सरकारी कर्मचारियों और युवाओं के कौशल विकास और क्षमता उन्नयन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी और सुगम बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भ्रष्टाचार पर सख्त लगाम लगेगी और आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त होगा।

सीईजीआईएस और टीआरआई के सहयोग से नीति निर्माण को मिलेगी नई दिशा –

सीईजीआईएस के फाउंडर कार्तिक मुरलीधरन ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर राज्य की नीतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीकी, विश्लेषणात्मक और रणनीतिक सहयोग देंगे। साथ ही, रणनीतिक बजटिंग और वित्तीय प्रबंधन में शासन को सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर की विशेषज्ञता और डेटा-ड्रिवन नीति निर्माण से छत्तीसगढ़ को व्यापक लाभ मिलेगा।

टीआरआई के सहयोग से ग्रामीण विकास को मिलेगा नया आयाम –

ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास के लिए TRI के साथ हुए समझौते के तहत, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जल संरक्षण को नई दिशा मिलेगी। TRI के एसोसिएट डायरेक्टर श्रीश कल्याणी ने बताया कि हम छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर स्थानीय शासन को सशक्त बनाने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और ग्रामीण विकास को तेज गति देने में सहयोग करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि-आधारित आजीविका और जलवायु अनुकूलन जैसे क्षेत्रों में व्यापक सुधार लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री साय ने इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग, सीईजीआईएस और टीआरआई के प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सुधारों की नई राह खुलेगी और राज्य की जनता को योजनाओं का त्वरित और प्रभावी लाभ मिलेगा।

इस ऐतिहासिक समझौते के अवसर पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि इस एमओयू की छत्तीसगढ़ में सुशासन की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजू एस, तथा सीईजीआईएस और टीआरआई के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात ..

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और समृद्ध लोक संस्कृति की विद्यार्थियों ने छोड़ी अमिट छाप , राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग ..

सेक्टर-18 में 40 एकड़ में आकार लेगा राष्ट्रीय स्तर का शिक्षण संस्थान, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लीज अनुबंध और भूमि...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

राजस्व की लंबित फाइलों पर कलेक्टर का ‘अल्टीमेटम’! अब बहाने नहीं, समय पर होगा हर मामले का निपटारा ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने कसी राजस्व अमले की नकेल, किसानों के खसरे से लेकर सीमांकन तक हर काम पर पैनी...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा के निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्ती .. सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

जनदर्शन में गूंजी आमजन की आवाज, कलेक्टर ने सुनी 21 फरियादें ..

कहीं जमीन के नामांतरण की अर्जी तो कहीं राशन-खाद की शिकायत, आवेदनों पर कलेक्टर ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सीएमओ के बिना ‘भगवान भरोसे’ नगर पालिका सक्ती! ..

एक माह से जिम्मेदारी पर असमंजस, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर भवन अनुज्ञा तक काम प्रभावित; फरियादी काट रहे नगर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डॉ. चरणदास महंत के प्रयास से सक्ती विधानसभा क्षेत्र में चार नए धान खरीदी केंद्रों को मिली मंजूरी ..

जेठा, परसदा खुर्द, कुरदा और दुरपा में खुलेंगे नए धान खरीदी केंद्र; किसानों को मिलेगी बड़ी राहत – गिरधर जायसवाल...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प ..

पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन .. रायपुर, रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खाद की कालाबाजारी व अनियमितता पर कलेक्टर की सख्ती, 7 विक्रेताओं-फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड ..

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में कृषि विभाग की कार्रवाई, चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुआ अर्थदंड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🚨 “सट्टा किंग कहां हैं? छोटे सटोरियों संग पुलिस का फ्लैग मार्च, बड़े खिलाड़ियों पर शहर में उठे सवाल” ..

🚨 “सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो का नारा, मगर बड़े सटोरिये रहे नदारद; पुलिस अभियान पर ‘खाना-पूर्ति’ की शहर में चर्चा” .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending