Connect with us

खबर कोरबा

हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (HTPS) में भयानक आग, बड़ा नुकसान ..

Published

on

210 मेगावाट की दो यूनिटों का उत्पादन बंद ,

फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, आग पर काबू पाने की कोशिशें तेज ..

कोरबा, कोरबा स्थित हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (HTPS) के स्विच यार्ड में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसने प्लांट के मुख्य ट्रांसफार्मर सहित 2 से 3 अन्य ट्रांसफार्मरों को अपनी चपेट में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रांसफार्मर प्लांट में उत्पन्न बिजली को ग्रिड में भेजने के लिए उपयुक्त करेंट में बदलता था। आग लगने के कारण संयंत्र की 210 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट 3 और 4 में उत्पादन तत्काल रोकना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, तीन घंटे की मशक्कत के बावजूद आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से नजर आया।

गौरतलब है कि इस पावर प्लांट में कुल 210 मेगावाट की चार और 500 मेगावाट की एक यूनिट है। गर्मी के इस मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के बीच दो यूनिटों का बंद होना ऊर्जा आपूर्ति पर प्रभाव डाल सकता है। प्रशासन और संयंत्र प्रबंधन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

माता कर्मा जयंती पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

भक्ति, त्याग और समर्पण की प्रतीक हैं माता कर्मा : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ....

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर भाजपा ने गरीब व मध्यम वर्ग की रसोई पर डाला बोझ : गिरधर जायसवाल ..

देश में एलपीजी की कमी नहीं फिर भी बढ़े दाम, सरकार जानबूझकर जनता पर डाल रही आर्थिक बोझ : जायसवाल...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

रायपुर में नेशनल लोक अदालत: 15.75 लाख मामलों का हुआ निराकरण, पक्षकारों को मिले 104 करोड़ रुपये से अधिक ..

रायपुर, 14 मार्च। जिला न्यायालय रायपुर में वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

बाराद्वार में जुए पर पुलिस की दबिश, 7 जुआरी गिरफ्तार, 17,500 रुपये नगद व 8 मोबाइल जब्त ..

मोबाइल टॉर्च की रोशनी में चल रहा था ‘काट-पत्ती’ का जुआ, पुलिस रेड में 7 आरोपी धराए .. सक्ती, बाराद्वार...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

नवागढ़ क्षेत्र का आदतन गुंडा अनाचार के मामले में गिरफ्तार ..

जांजगीर-चांपा, जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ जबरन अनाचार करने के मामले में पुलिस ने आदतन...

खबर पाली22 घंटे ago

सरस्वती शिक्षा संस्थान पाली में मासिक बैठक सम्पन्न, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पर हुई समीक्षा ..

10वीं-12वीं परीक्षा पर चर्चा, 5वीं-8वीं बोर्ड की तैयारी को लेकर आचार्यों को दिया गया मार्गदर्शन .. पाली, सरस्वती शिक्षा संस्थान...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती नगर परिक्षेत्र में आज मनाई जाएगी कर्मा जयंती, विविध कार्यक्रम होंगे आयोजित ..

सक्ती, साहू समाज नगर सक्ती के द्वारा 15 मार्च को कर्मा जयंती का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। यह...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया गौधाम योजना का वर्चुअल शुभारंभ ..

गौधाम योजना के शुभारंभ अवसर पर सक्ती जिले में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम ..      सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

बालको में “खटिया खड़ी आंदोलन” से गरमाया माहौल, अमित जोगी के साथ अर्जुन राठौर सहित हजारों मजदूरों का प्रदर्शन ..

मजदूरों के अधिकारों को लेकर बालकों प्रबंधन से बातचीत, खटिया खड़ी आंदोलन में उठी जोरदार आवाज .. सक्ती, बालकों क्षेत्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

कलयुगी पिता ने 5 वर्षीय बेटे को नहर में डुबोकर उतारा मौत के घाट, पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ..

पत्नी से विवाद के बाद हैवान बना पिता, मासूम बेटे की हत्या कर खुद ही पहुंचा ससुराल .. जांजगीर-चांपा, जिले...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending