Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना ने कोसा, बुनकर और सहकारी समितियों को सशक्त बनाने हेतु समीक्षा बैठक ली ..

Published

on

सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने आधुनिक तकनीक, डिज़ाइन उन्नयन, ऋण सुविधा और नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, राज्यपाल रमेन डेका के द्वारा 18 मार्च 2025 को जिले में बैठक में दिए निर्देश के परिपालन में राज्यपाल के सचिव एवं सहकारिता विभाग सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना ने जिले में कोसा, रेशम और हथकरघा उद्योग को नई दिशा देने एवं सहकारी समितियों को अधिक व्यवसायिक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभाकक्ष में बुधवार को बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित उप पंजीयक सहकारी संस्था उमेश गुप्ता, रेशम एवं हथकरघा विभाग के अधिकारी और संबंधित समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में रेशम उत्पादन, बुनकरों की आर्थिक स्थिति, विपणन व्यवस्था, सरकारी सहायता योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों, तकनीकी की गहन समीक्षा की गई।

डॉ. प्रसन्ना ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले की कोसा और हथकरघा परंपरा को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली हुई है, यहां पर कई दशकों से यह कार्य किया जा रहा है इसलिए इसको और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास तेज किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने, डिज़ाइन में नवाचार लाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विक्रय को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने हेतु ऋण सुविधा, आधुनिक तकनीक, डिज़ाइन उन्नयन और नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही निर्देशित किया कि योजनाओं का प्रभावी ढंग से लाभ पहुंचे और समितियों के साथ मिलकर विभागीय समन्वय को और बेहतर बनाया जाए। बैठक में पारंपरिक कारीगरों और बुनकरों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु नए तकनीकी साधनों और बाजार तक पहुंच की विशेष व्यवस्था किए जाने, कोसा उत्पादों को ब्रांडिंग कर राष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने की रणनीति भी तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चांपा में कोसा मंडी की स्थापना, आईआईटी के सहयोग से कोसा बुनकर समितियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने, लूम टेक्नोलॉजी को अपडेट करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने कहा।

बैठक में डॉ. प्रसन्ना ने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि परंपरागत उद्योगों को न केवल संरक्षित करें, बल्कि उन्हें बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित भी करें। बैठक में सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में रेशम उत्पादन में वृद्धि को बढ़ावा देने, रेशम उत्पदान में नवीन तकनीकों एवं नवाचारों को शामिल करने, रेशम की गुणवत्ता में सुधार करने, कोकून उत्पादन, रेशम उत्पदान से जुड़े लोगो को प्रशिक्षण एवं रेशम उत्पादों के विपणन एवं बिक्री के लिए योजना, सहकारी समितियों के संचालन, ऋण वितरण, लाभांश, किसान कल्याण योजनाओं और सहकारी संस्थाओं की पारदर्शिता पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने 5 नवीन गठित बुनकर सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण पत्र का प्रदान किया।

डॉ. सी. आर. प्रसन्ना ने किया केंद्रीय रेशम अनुसंधान केन्द्र व टसर केंद्र का निरीक्षण –

राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना ने टसर केंद्र महुदा (च) का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से कोसा उत्पादन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उपस्थित स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्यों की सराहना करते हुए कोकूंन उत्पादन में और प्रगति लाने कहा। डॉ. सी. आर. प्रसन्ना ने सिवनी (च) के केंद्रीय रेशम अनुसंधान, प्रसार एवं प्रशिक्षण केंद्र में संबंधित अधिकारियों से मुलाक़ात कर रेशम उत्पादन के रणनीतियों पर चर्चा करते हुए रेशम धागा तैयार करने की प्रक्रिया का भी जायज़ा लिया। इसके साथ ही उन्होंने चाँपा स्थित महेशराम देवांगन कोसा साड़ी शोरूम के वर्कशॉप में उन्होंने कोसा धागे से कपड़े निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने चाँपा के हैंडलूम कॉलेज में विभिन्न मशीनी उपकरणों से धागा निर्माण के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर पर कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की सख्ती का असर: मल्दा में 240 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 गिरफ्तार ..

तड़के छापा, अवैध कारोबार ध्वस्त: आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो लाहन नष्ट , जैजैपुर के मल्दा में शराब...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending