Connect with us

खबर कोरबा

70 से 80 प्रतिशत भुगतान प्राप्त करने वाले ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का किया जाएं सत्यापनः कलेक्टर ..

Published

on

कलेक्टर ने ली पीएचई अंतर्गत कार्यों की समीक्षा बैठक ,

जल जीवन मिशन के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश ..

कोरबा, कलेक्टर अजीत वसंत ने आज अपने कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक माह के भीतर स्त्रोत को निर्माण पूर्ण कर लिया जाएं। उन्होंने हर घर जल प्रमाणीकरण अंतर्गत पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के तहत उपलब्धि हासिल नहीं किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत किये गये हर घर जल प्रमाणीकरण की संख्या 100 और रिपोर्टेड की संख्या 30 होनी चाहिए। कलेक्टर वसंत ने जेजेएम अंतर्गत कार्य करने वाले ऐसे ठेकेदार जिनको 70-80 प्रतिशत भुगतान हो चुका है, उनके द्वारा किये गए कार्यों का सत्यापन करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए। कलेक्टर ने इसके सत्यापन के लिए फॉमेट बनाने और जल संसाधन के ईई के साथ संयुक्त टीम बनाकर कार्यों के सत्यापन के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने प्रगतिरत सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एकल ग्राम औश्र समूह नलजल प्रदाय योजना की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत एतमानगर मल्टीविलेज जल आपूर्ति योजना में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश देते हुए पाइप लाइन बिछाने में राष्ट्रीय राजमार्ग में एनओसी की आवश्यकता के लिए पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंप आधारित मिनी जल प्रदाय योजनाओं की जानकारी ली और बसाहटो में सोलर आधारित नल जल प्रदाय करने के निर्देश देते हुए लोगों को पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पानी टंकी निर्माण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की सभी 524 आरसीसी पानी टंकी निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया और 100 नल जल योजनाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए बीते माह में दिए गए लक्ष्य को पूरा नहीं करने पर कटघोरा, पाली, पोड़ी-उपरोड़ा के एसडीओं को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईएसए सहित अन्य देयको के भुगतान से पूर्व कार्यों का परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सोलर पंप स्थापना हेतु स्रोत निर्माण का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में जिम्मेदारी के साथ लोगों के घरों तक गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, लोक सेवा यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियन्ता रमन कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..3 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending