Connect with us

खबर सक्ती ...

बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बुजुर्ग से लूट करने वाला एक आरोपी व दो अपचारी बालक गिरफ्तार ..

Published

on

त्वरित कार्रवाई का असर: लूट के आरोपी पकड़े गए, एसपी ने पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की ..

सक्ती, थाना बाराद्वार क्षेत्र में बुजुर्ग व्यक्ति से लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी एवं दो अपचारी बालकों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लहंगा निवासी प्रार्थी हेतराम राठौर ने थाना बाराद्वार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 जनवरी 2026 को वह जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बाराद्वार से अपने खाते से 25 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम लहंगा एवं सरवानी के बीच बंधई नाला के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसकी पेंट की जेब से रुपये लूटकर फरार हो गए।

घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 34/2026 धारा 309(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक सक्ती को अवगत कराते हुए निरीक्षक नरेन्द्र यादव, थाना प्रभारी बाराद्वार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर की सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के सूक्ष्म विश्लेषण के आधार पर योजनाबद्ध घेराबंदी कर एक आरोपी मधुसूदन यादव (18 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 03 बाराद्वार एवं दो अपचारी बालकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में तीनों ने लूट की वारदात स्वीकार की।

आरोपियों के पास से कुल 23,500 रुपये नकद एवं मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 एवी 0803 बरामद की गई। आरोपी एवं अपचारी बालकों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सहायक उप निरीक्षक यशवंत राठौर, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, प्रेम नारायण राठौर, महिला प्रधान आरक्षक श्याम जायसवाल, आरक्षक योगेश राठौर, टकेश्वर कटकवार एवं बुद्धेश्वर पटेल की सराहनीय भूमिका रही। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से प्रसन्न होकर पुलिस अधीक्षक सक्ती द्वारा टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..18 घंटे ago

सामाजिक सेवा के कार्यों के साथ मनाया गया अविनाश सिंह का जन्मदिन, रक्तदान व वृक्षारोपण से दिया जनसेवा का संदेश ..

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सचिव अविनाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा के कई आयोजन, आठ गांवों के प्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बाराद्वार थाना परिसर में हुआ ‘एकता वृक्षारोपण’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में बाराद्वार थाने में हुआ वृक्षारोपण, सरदार पटेल जी की जयंती पर दिया हरियाली...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

अड़भार नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, वृक्षारोपण के साथ समारोह सम्पन्न ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की मौजूदगी में अड़भार नगर पंचायत के...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 20 दुकानों पर चालानी कार्रवाई ..

कोटपा अधिनियम के तहत 3,350 रुपये का अर्थदंड वसूला, 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री नहीं करने की दी...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती मे स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान ..

श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प: स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर फल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और शिक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending