Connect with us

खबर सक्ती ...

घोघरी पंचायत में विकास कार्यों पर उठे सवाल, कलेक्टर से भौतिक सत्यापन की मांग ..

Published

on

सरपंच-सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप, लाखों की आय के बावजूद गांव में विकास कार्य न होने का दावा ..

सक्ती, मालखरौदा विकासखंड की ग्राम पंचायत घोघरी में विकास कार्यों और पंचायत निधि के कथित उपयोग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्राम घोघरी निवासी रामाश्रय पिता फिरूलाल ने 18 अगस्त 2026 को कलेक्टर के जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराते हुए सरपंच और सचिव पर मिलीभगत से सरकारी राशि में अनियमितता एवं फर्जी तरीके से खर्च दर्शाने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जिला स्तरीय जांच कराने के साथ ही पंचायत में कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्तमान सरपंच द्वारा प्रभार ग्रहण करने के बाद 15वें वित्त आयोग, मूलभूत निधि, बाजार, मकान कर सहित विभिन्न मदों से पंचायत को लाखों रुपये प्राप्त हुए, लेकिन इन राशियों के खर्च का समुचित हिसाब पंचों और ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोप है कि कागजों में विकास कार्य दर्शाकर राशि का उपयोग किया गया, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की तस्वीर कुछ और ही नजर आती है।

बाजार से लाखों की आय, फिर भी कीचड़ में तब्दील बाजार –

शिकायतकर्ता के अनुसार 1 अप्रैल 2025 से 1 अगस्त 2026 तक मवेशी बाजार और आम बाजार की नीलामी से पंचायत को करीब 22.68 लाख रुपये की आय हुई। इसके अलावा जिला खनिज न्यास निधि से 40 लाख रुपये से अधिक तथा मनरेगा से करीब 11 लाख रुपये प्राप्त हुए। मूलभूत निधि, मकान कर और कॉम्प्लेक्स किराए से भी पंचायत को अतिरिक्त आय होने का दावा किया गया है।

इतनी बड़ी राशि पंचायत के खाते में आने के बावजूद ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में अपेक्षित विकास कार्य नजर नहीं आ रहे हैं। शिकायत में खास तौर पर आम-मवेशी बाजार की बदहाली का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि बाजार आज भी कीचड़ और अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पंचायत को मिलने वाली लाखों की राशि आखिर कहां और किन कार्यों में खर्च हुई?

कागजों में विकास या जमीन पर हकीकत? –

शिकायतकर्ता ने 1 अप्रैल 2025 से 1 अगस्त 2026 तक सरपंच द्वारा कराए गए सभी विकास कार्यों की सूची, भुगतान और निर्माण कार्यों का मौके पर भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। उन्होंने जिला स्तर से जांच दल गठित कर गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों की मौजूदगी में जांच कराने का आग्रह किया है, ताकि कागजों में दर्ज कार्यों और मौके की वास्तविक स्थिति का मिलान हो सके।

कलेक्टर जनदर्शन में दर्ज शिकायत का क्रमांक 7155 है। अब शिकायत के बाद प्रशासन जांच के लिए क्या कदम उठाता है और पंचायत के विकास कार्यों तथा खर्च की जमीनी हकीकत सामने आती है या नहीं, इस पर ग्रामीणों की नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक जांच एवं पुष्टि होना अभी बाकी है।

Latest

खबर सक्ती ...7 मिनट ago

बडी खबर: कचंदा में घटिया नाली निर्माण पर प्रशासन का शिकंजा ..

मनरेगा की नाली बनी भ्रष्टाचार की नजीर, सचिव निलंबित; तकनीकी सहायक अटैच, सरपंच पर भी कार्रवाई की तैयारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...44 मिनट ago

सकरेली कलां से तुर्री धाम के लिए 24 अगस्त को रवाना होगा शिव भक्तों का जत्था ..

सावन के अंतिम सोमवार को भोर 4 बजे कांवड़ यात्रा, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजेगा गांव .. सक्ती, सावन...

खबर सूरजपुर ..1 घंटा ago

जीवन दीप समिति की साधारण सभा संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर ..

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और अस्पतालों की व्यवस्थाएं बेहतर करने दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

घोघरी पंचायत में विकास कार्यों पर उठे सवाल, कलेक्टर से भौतिक सत्यापन की मांग ..

सरपंच-सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप, लाखों की आय के बावजूद गांव में विकास कार्य न...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न ..

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श .. रायपुर, मुख्य...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

मध्यस्थता से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान की दी जानकारी ..

विधिक जागरूकता शिविर में मध्यस्थता, लोक अदालत व निःशुल्क विधिक सहायता के बताए लाभ .. सक्ती, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट ..

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक .. तरायपुर, दिव्यांगजनों, उभयलिंगी...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा ..

एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की...

खबर अकलतरा ..4 घंटे ago

वीर जवानों के नाम छात्राओं ने सौंपी राखियां, वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया अभियान ..

‘एक राखी वीर जवानों के नाम’ कार्यक्रम में देशभक्ति की झलकी भावना .. अकलतरा, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर...

खबर कोरबा5 घंटे ago

बरसते पानी में कोरकोमा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा वनांचल ..

सतीश प्रकाश सिंह ने दिलाई ‘नशा मुक्त युवा-नशा मुक्त भारत’ की शपथ, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब .. कोरबा, हर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending