Connect with us

खबर सक्ती ...

सकरेली कलां से तुर्री धाम के लिए 24 अगस्त को रवाना होगा शिव भक्तों का जत्था ..

Published

on

सावन के अंतिम सोमवार को भोर 4 बजे कांवड़ यात्रा, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजेगा गांव ..

सक्ती, सावन के पावन महीने के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को समीपस्थ ग्राम सकरेली कलां से शिव भक्तों का विशाल जत्था कांवड़ लेकर तुर्री धाम के लिए रवाना होगा। विगत वर्षों की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी गांव के स्कूल चौक से शिव भक्त पैदल यात्रा करते हुए बाबा तुर्री धाम पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे।

कांवड़ यात्रा के दौरान भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के साथ श्रद्धालु ‘बम-बम भोले’ के जयघोष करते हुए आगे बढ़ेंगे। डीजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर पैदल तुर्री धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।

कांवड़ यात्रा को लेकर गांव में विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर खीर, पूड़ी सहित जलपान एवं पेयजल की व्यवस्था की गई है। वहीं रात्रि में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सोमवार की भोर करीब 4 बजे सभी शिव भक्त कांवड़िया एक साथ तुर्री धाम के लिए रवाना होंगे।

ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष एवं पावन माना जाता है। इस दौरान दूर-दूर से श्रद्धालु पैदल यात्रा कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending