Connect with us

खबर सक्ती ...

मध्यस्थता से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान की दी जानकारी ..

Published

on

विधिक जागरूकता शिविर में मध्यस्थता, लोक अदालत व निःशुल्क विधिक सहायता के बताए लाभ ..

सक्ती, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा सचिव मनोज कुमार कुशवाहा के सतत पर्यवेक्षण में तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती द्वारा मध्यस्थता के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को मध्यस्थता के महत्व, प्रक्रिया एवं इसके लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

शिविर में बताया गया कि मध्यस्थता विवादों को आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में शीघ्रता से समाप्त करने का प्रभावी माध्यम है। इसमें दोनों पक्षकारों के बीच संवाद स्थापित कर आपसी सहमति से विवाद का समाधान तलाशा जाता है। इससे समय एवं धन की बचत होने के साथ-साथ पक्षकारों के बीच आपसी संबंध भी बेहतर बने रहते हैं।

कार्यक्रम में पैरालीगल वालेंटियर मनीष साहू एवं पहलाद बंजारे ने उपस्थित लोगों को मध्यस्थता की प्रक्रिया एवं इसके विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विवादों के समाधान के लिए न्यायालयीन प्रक्रिया के साथ-साथ मध्यस्थता, लोक अदालत सहित वैकल्पिक विवाद समाधान के अन्य माध्यम भी प्रभावी हैं।

इस दौरान लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता के प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आपसी विवादों को शांतिपूर्ण एवं सहमति के माध्यम से हल करने के लिए प्रेरित किया गया।

Latest

ख़बर रायपुर20 मिनट ago

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न ..

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श .. रायपुर, मुख्य...

खबर सक्ती ...36 मिनट ago

मध्यस्थता से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान की दी जानकारी ..

विधिक जागरूकता शिविर में मध्यस्थता, लोक अदालत व निःशुल्क विधिक सहायता के बताए लाभ .. सक्ती, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

ख़बर रायपुर50 मिनट ago

फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट ..

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक .. तरायपुर, दिव्यांगजनों, उभयलिंगी...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा ..

एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की...

खबर अकलतरा ..2 घंटे ago

वीर जवानों के नाम छात्राओं ने सौंपी राखियां, वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया अभियान ..

‘एक राखी वीर जवानों के नाम’ कार्यक्रम में देशभक्ति की झलकी भावना .. अकलतरा, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर...

खबर कोरबा2 घंटे ago

बरसते पानी में कोरकोमा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा वनांचल ..

सतीश प्रकाश सिंह ने दिलाई ‘नशा मुक्त युवा-नशा मुक्त भारत’ की शपथ, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब .. कोरबा, हर...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों के तबादले ..

सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो का मुंगेली तबादला, जयश्री जैन होंगी सक्ती की नई कलेक्टर .. रायपुर, 18 अगस्त 2026...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

भाजपा जिला सक्ती की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्ययोजना पर मंथन ..

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर दिया जोर .....

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, छह आवेदन हुए प्राप्त ..

जनदर्शन में पहुंचे छह फरियादी, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश .. सक्ती, जिला कार्यालय में मंगलवार...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती के साईं मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती, महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर से भगवान साईं का चांदी का मुकुट चोरी करने के मामले का...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending