खबर बिलासपुर
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान ..

बिलासपुर, 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा में अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पुलिस बैंड की धुन के साथ भव्य परेड आयोजित कर शहीदों को सलामी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक की अवधि में देशभर में शहीद हुए पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की नामावली सूची का वाचन किया। इसके पश्चात शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया तथा पुलिस महानिरीक्षक ने उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर राजेश सूर्यवंशी, उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल, सेनानी 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी-बिलासपुर श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक पी.एस. ठाकुर, एच.आर. मनहर एवं टी. एक्का, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक सी.डी. टंडन, जिला सेनानी नगर सेना दीपांकुर नाथ सैमुअल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल, सहायक सेनानी एच.एल. ध्रुव, श्रीमती किरण गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा तथा माननीय उच्च न्यायालय सुरक्षा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह बैस सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और शहीद परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। शहीद जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वाेच्च बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















