खबर सक्ती ...
सक्ती में धूमधाम से मनाया गया ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, किसानों के खातों में पहुंची 24वीं किस्त ..

सक्ती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज देश के करोड़ों किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन रहा। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की राशि देश के पात्र किसानों के खातों में सीधे अंतरित की गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय सक्ती में भी ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें किसानों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
विद्या सिदार और आयुष शर्मा ने की शिरकत, प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण –
कृषि विभाग जिला-सक्ती द्वारा आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत की कृषि स्थायी समिति की सभापति श्रीमती विद्या सिदार और समिति के सदस्य आयुष शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपस्थित किसानों को दिखाया गया।

इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए श्रीमती विद्या सिदार ने पीएम किसान योजना की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी योजना देश और क्षेत्र के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, जिससे किसानों को खेती-किसानी के खर्चों में बड़ी मदद मिलती है।
कार्यक्रम में आयुष शर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने स्थानीय स्तर पर किसानों से संवाद किया और केंद्र सरकार की इस योजना को कृषि विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों का उत्साह और बढ़ा दिया।
सक्ती जिले के 85,450 किसानों को मिला सीधा लाभ –

उप संचालक कृषि, तरुण कुमार प्रधान ने जिले के सभी किसानों को 24वीं किस्त मिलने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि जिला सक्ती में कुल 85,450 पात्र किसानों के बैंक खातों में कुल 17.9 लाख करोड़ रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है। जिला स्तर पर आयोजित इस उत्सव में 200 से अधिक किसान प्रत्यक्ष रूप से शामिल हुए।
जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील –

उप संचालक तरुण कुमार प्रधान ने किसानों से अपील की है कि योजना का निरंतर लाभ उठाने के लिए सभी पात्र भूमिधारक किसान अपने जरूरी मापदंड—जैसे एग्रीस्टेक (AgriStack), ई-केवाईसी (e-KYC), लैंड सीडिंग और आधार सीडिंग का काम जल्द से जल्द पूरा करवा लें।
अन्य योजनाओं की दी गई जानकारी –

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें मुख्य रूप से:
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ,
पीएम-आशा (PM-ASHA) योजना ,
फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइज़र सेल (FFS) का प्रशिक्षण ,
खेत बचाओ अभियान,
कार्यक्रम का समापन किसानों को आधुनिक और सुरक्षित खेती के तौर-तरीके अपनाने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर कृषि विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय कृषकगण मौजूद रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















