Connect with us

खबर सक्ती ...

वोट चोरी नहीं होती तो जिले के कांग्रेस विधायक अधिक मतों से जीतते : गिरधर जायसवाल ..

Published

on

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सक्ती विधानसभा क्षेत्र में हुए 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उल्लेख, भाजपा के आरोपों पर दिया जवाब ..

सक्ती, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित सक्ती जिले में भी विधानसभा चुनाव के दौरान वोट चोरी हुई है। यदि वोट चोरी नहीं होती तो जिले की तीनों कांग्रेस विधानसभा सीटों पर पार्टी के विधायक और अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करते।

गिरधर जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सक्ती को जिला बनाया गया, जो क्षेत्रवासियों की कई दशकों पुरानी मांग थी। इसके विपरीत भाजपा नेताओं ने केवल आश्वासन देकर जिले के मतदाताओं से वोट हासिल किए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान सक्ती विधानसभा क्षेत्र में लगभग 800 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए। सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया तथा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आवश्यक स्थानों पर पक्की सड़कों का निर्माण कराया गया। इन विकास कार्यों का लाभ कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में मिला, लेकिन उनके अनुसार वोट चोरी के कारण जीत का अंतर कम रह गया।

गिरधर जायसवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा का क्षेत्र में कोई विशेष प्रभाव नहीं था और उसके नेता आपसी गुटबाजी में उलझे हुए थे। मतदान से दो दिन पहले भाजपा प्रत्याशी द्वारा हार स्वीकार किए जाने की बात भी उन्होंने कही।

उन्होंने आगे कहा कि सक्ती सहित जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की मजबूत स्थिति थी। डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में पहली बार कांग्रेस ने लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। जायसवाल ने दावा किया कि यदि भाजपा द्वारा वोट चोरी नहीं की गई होती तो जांजगीर-चांपा लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी जीत हासिल करते।

भाजपा नेताओं के आरोपों का जवाब देते हुए गिरधर जायसवाल ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और जनादेश पर सवाल उठाने के बजाय राजनीतिक दलों को जनता के बीच अपने काम और उपलब्धियों के आधार पर बात करनी चाहिए।

Latest

खबर सक्ती ...10 मिनट ago

सक्ती जिले के राज्योत्सव में मुख्य अतिथि कौन? सांसद कमलेश जांगड़े या देवेंद्र प्रताप सिंह! ..

दो दिनों में जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी हुईं दो अलग-अलग विज्ञप्तियां, नगर से लेकर जिले तक चर्चाओं का बाजार...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

वोट चोरी नहीं होती तो जिले के कांग्रेस विधायक अधिक मतों से जीतते : गिरधर जायसवाल ..

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सक्ती विधानसभा क्षेत्र में हुए 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उल्लेख, भाजपा...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती में धूमधाम से मनाया गया ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, किसानों के खातों में पहुंची 24वीं किस्त ..

सक्ती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज देश के करोड़ों किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन रहा। माननीय...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय कार्यालयों तक चला स्वच्छता अभियान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिया स्वच्छता का संदेश ..

विशेष अभियान 6.0 के तहत कार्यालय परिसरों की सफाई, अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण और अनुपयोगी सामग्री का किया गया निस्तारण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय पर महाविद्यालय में गूंजे विचार, प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी मेधा –

भाजपा जिला संयोजक राम नरेश यादव ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों और जागरूक नागरिकता का बताया महत्व, निबंध, भाषण एवं...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर अभिषेक शर्मा का डॉ. चरणदास महंत से सीधा सवाल, क्या सक्ती की जीत भी वोट चोरी से हुई? ..

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस को घेरा, कहा– अपनी जीत पर जनता का आशीर्वाद और दूसरों की जीत पर...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए- मुख्य सचिव विकासशील ..

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण , 15 नवंबर से पहले फसलों की गिरदावरी का कार्य पूर्ण करने...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश ..

सभी जिलों में तत्काल होगा फसल क्षति का सर्वेक्षण, आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्र किसानों को मिलेगी सहायता...

खबर सूरजपुर ..23 घंटे ago

अब रेडक्रॉस को मिलेगी नई पहचान, तीन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी ..

शोमनाथ चौबे बने जिला रेडक्रॉस अधिकारी, मो. गौस बेग और सुरविंद कुमार गुर्जर को सहायक अधिकारी का दायित्व , चेयरमैन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक और सहायक शिक्षक पदों पर आवेदन का अंतिम मौका आज ..

30 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक ही भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म , 16 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending