Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

Published

on

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026 के अंतर्गत गठित कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग सहित राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित किए जा रहें सुधार प्रस्तावों, जोखिम-आधारित वर्गीकरण तथा ईओडीबी नियमों के चरणबद्ध क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान प्रस्तुत कार्ययोजना के अनुसार उद्योगों एवं व्यवसायों को उनके संचालन के लिए भवनों के स्वरूप, ऊंचाई और निर्मित क्षेत्र के आधार पर कम जोखिम, स्व-प्रमाणीकरण और स्व-घोषणा के आधार पर तुरंत स्वीकृति व निरीक्षण से राहत, मध्यम जोखिम, थर्ड पार्टी सर्टिफिकेशन एवं अधिकृत विशेषज्ञों के प्रमाणीकरण के माध्यम से समयबद्ध मंजूरी के लिए नियमों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में उच्च जोखिम, निर्धारित सुरक्षा मानकों, अग्निशमन नियमों और जन-सुरक्षा के आधार पर विभागीय भौतिक निरीक्षण के पश्चात त्वरित स्वीकृति, विभागीय समीक्षा और सिंगल विंडो सिस्टम एकीकरण, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए गठित जिला सशक्त समिति, कार्यकारी परिषद और कार्यकारी समिति की प्रक्रियाओं को समयबद्ध सीमा के भीतर अधिसूचित कर दिया गया है।

बैठक में नगरीय प्रशासन, आबकारी, आवास एवं पर्यावरण, उद्योग, गृह-अग्निशमन, संस्कृति, जल संसाधन तथा लोक निर्माण विभाग के व्यावसायिक सेवाओं के जोखिम वर्गीकरण, लोक सेवा गारंटी समय-सीमा और सिंगल विंडो पोर्टल एकीकरण की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी संबंधित विभाग ईओडीबी नियमों के प्रारूप पर अपने अंतिम सुझाव त्वरित रूप से प्रेषित करें, जिससे निवेशकों को अनावश्यक प्रक्रियाओं से मुक्ति मिले और प्रदेश में सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों को पारदर्शी, डिजिटल और सुगम वातावरण प्राप्त हो सके।

बैठक में गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, विधि एवं विधायी विभाग के प्रमुख सचिव मनीष कुमार ठाकुर, वित्त एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन, श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. सारांश मित्तर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Latest

ख़बर रायपुर2 मिनट ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

ख़बर रायपुर19 मिनट ago

प्रमुख विकास कार्यों को गति दें- मुख्य सचिव विकासशील ..

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

दिवाली पर सक्ती विधानसभा को डॉ. चरणदास महंत की बड़ी सौगात, 2.96 करोड़ के 74 विकास कार्यों को मंजूरी ..

दृष्टिबाधित बच्चों के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत, गांव-गांव में बनेंगे छतदार चबूतरे, मुक्तिधाम, प्रतीक्षालय और मंगल...

खबर सूरजपुर ..19 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील की सराहनीय पहल, पहले वर्ष में ही पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने की अनूठी पहल ..

प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर रेना जमील का...

खबर जशपुर ..20 घंटे ago

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना...

खबर जशपुर ..20 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण ..

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए शहरवासियों को मिली सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात , मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

दीवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची खुशियों की सौगात, 632.63 करोड़ रुपये जारी ..

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त से 67.40 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ , त्योहार से पहले खातों...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का दूरदर्शी निर्णय, अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का राष्ट्रहित में होगा...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को ..

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा तिथि में किया संशोधन, पूर्व में 12-13 दिसंबर को आयोजित होनी थी परीक्षा .....

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब ..

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर , मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending