खबर कोरबा
मजबूत लोकतंत्र की नींव मजबूत मतदाता सूची और जागरूक मतदान से होगी तैयार, ELC के जरिए विद्यार्थियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर ..

कोरबा जिले में 20 नवंबर तक तीन चरणों में होंगी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं, जिला स्तर पर चयनित 10 प्रतिभागियों को किया जाएगा पुरस्कृत ..
कोरबा, लोकतंत्र को मजबूत बनाने और युवाओं में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोरबा जिले में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब (ELC) के माध्यम से निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी माधुरी सोम ठाकुर के निर्देशन में जिलेभर के शैक्षणिक संस्थानों में यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से परिचित कराया जाएगा, ताकि वे एक सशक्त और जागरूक लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकें।
सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि 2 नवंबर से प्रारंभ हुई यह प्रतियोगिताएं 20 नवंबर 2026 तक जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूलों, हायर सेकेंडरी स्कूलों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में गठित इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिताओं का आयोजन पहले विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर, इसके बाद विधानसभा स्तर और अंत में जिला स्तर पर किया जाएगा। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे।
मतदाता सूची और मतदान के महत्व पर लिखेंगे निबंध –
निबंध प्रतियोगिता के लिए दो विषय निर्धारित किए गए हैं। इनमें ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ और ‘मतदान का महत्व’ शामिल हैं। वहीं क्विज प्रतियोगिता में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM), वीवीपैट (VVPAT), मतदान प्रक्रिया तथा मतगणना प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इन विषयों के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी देने के साथ ही लोकतांत्रिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
तीन चरणों में होगा प्रतिभाओं का चयन –
प्रतियोगिता का पहला चरण विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर 5 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा। प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान से चयनित शीर्ष दो विद्यार्थी विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विधानसभा स्तर पर 10 से 13 नवंबर के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यहां चयनित शीर्ष 10 छात्र-छात्राएं 16 से 18 नवंबर तक कोरबा जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर चयनित 10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं 20 नवंबर तक प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित करने के साथ प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
संस्थानों को 5 नवंबर तक प्रतिवेदन भेजने के निर्देश –
सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूलों और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों, ELC नोडल अधिकारियों एवं ELC कोऑर्डिनेटरों को निर्देशित किया है कि दीपावली अवकाश से पूर्व 5 नवंबर तक अपने-अपने संस्थानों में दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। आयोजन के बाद संक्षिप्त प्रतिवेदन, विजेता विद्यार्थियों के नाम, कक्षा, संस्था का नाम एवं मोबाइल नंबर के साथ कार्यक्रम के दो से तीन फोटोग्राफ अथवा शॉर्ट वीडियो क्लिप निर्धारित माध्यम से प्रेषित करने को कहा गया है।
विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं पूरी होने के बाद विधानसभा तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की विस्तृत सूचना अलग से जारी की जाएगी। निर्वाचन जागरूकता की इस पहल से युवाओं में मतदान के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होने के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत आधार मिलने की उम्मीद है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















