खबर सक्ती ...
धान खरीदी शुरू होने से पहले कलेक्टर जयश्री जैन का औचक निरीक्षण, जिले के चार केंद्रों में परखी व्यवस्थाएं ..

15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, सभी केंद्रों में समय-सीमा के भीतर तैयारी पूरी करने के निर्देश ..
सक्ती, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने जिले के बड़े सीपत, नगझर, चारपारा एवं कुरदा धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुरूप एक-एक व्यवस्था की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों और समिति प्रबंधकों को खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी तैयारियां अनिवार्य रूप से पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, जनरेटर और इंटरनेट कनेक्शन की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बायोमेट्रिक डिवाइस एवं आर्द्रतामापी यंत्रों की उपलब्धता के साथ उनके कैलिब्रेशन की स्थिति भी जांची। इसके अलावा नए पीडीएस एवं पुराने बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता, बारदानों की सिलाई व्यवस्था, तिरपाल, रंग, सुतली तथा धान की गुणवत्ता जांच के लिए जरूरी इंतजामों का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में कर्मचारियों और हमालों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, धान भंडारण के लिए फड़ों में पर्याप्त जगह रखने तथा चबूतरों की स्थिति दुरुस्त करने के निर्देश दिए। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पेयजल, शौचालय एवं प्राथमिक उपचार पेटी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। वहीं समर्थन मूल्य की जानकारी प्रदर्शित करने, निगरानी समिति की नियुक्ति और सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।
किसानों को न हो किसी तरह की परेशानी –

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। सभी केंद्रों में निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं, ताकि किसानों को उपज बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को तैयारियों की नियमित निगरानी करने तथा खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर नवीन भगत सहित धान खरीदी कार्य से जुड़े संबंधित अधिकारी एवं समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















