खबर सक्ती ...
10 नवंबर से किसानों को जारी हो रहे धान खरीदी के टोकन, तुहर टोकन ऐप से भी मिलेगी ऑनलाइन सुविधा ..

96 सहकारी समितियों के 129 उपार्जन केंद्रों में होगी खरीदी, किसानों को समिति में लाइन लगाने की झंझट से मिलेगी मुक्ति ,
ऑनलाइन टोकन में 70 प्रतिशत और समिति के माध्यम से 30 प्रतिशत टोकन होंगे जारी ..
सक्ती, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में धान खरीदी के लिए किसानों को 10 नवंबर से टोकन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए सहकारी समितियों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी से राहत मिलेगी। किसान घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से ‘तुहर टोकन’ ऐप पर ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकेंगे।
शासन द्वारा इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक निर्धारित की गई है। किसान अपनी सुविधा और धान की तैयारी के अनुसार 15 नवंबर से 15 जनवरी के बीच किसी भी दिन का टोकन प्राप्त कर सकते हैं। जिले में धान खरीदी के लिए 96 सहकारी समितियों के अंतर्गत कुल 129 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों का धान विक्रय के लिए तैयार हो चुका है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत टोकन प्राप्त कर अपना धान बेचें।
24 घंटे घर बैठे मिलेगा ऑनलाइन टोकन –
पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी किसान गूगल प्ले स्टोर से ‘तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप डाउनलोड कर ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए किसानों को सबसे पहले ओटीपी आधारित पंजीयन करना होगा। पंजीयन के बाद किसान 24 घंटे यानी 7 दिन घर बैठे अपनी सुविधा के अनुसार टोकन जारी कर सकेंगे। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की निर्धारित धान खरीदी सीमा का 70 प्रतिशत टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से तथा शेष 30 प्रतिशत टोकन संबंधित सहकारी समिति से जारी किए जाएंगे।
छोटे किसानों को मिलेगी प्राथमिकता –
ऑनलाइन टोकन के लिए निर्धारित 70 प्रतिशत हिस्से में से 80 प्रतिशत टोकन लघु एवं सीमांत किसानों के लिए तथा 20 प्रतिशत टोकन बड़े किसानों के लिए निर्धारित किए गए हैं। भूमि रकबे के आधार पर टोकन जारी करने की व्यवस्था भी तय की गई है। इसके तहत दो एकड़ तक भूमि वाले लघु किसानों को एक टोकन, दो एकड़ से अधिक और 10 एकड़ तक भूमि वाले सीमांत किसानों को दो टोकन तथा 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले बड़े किसानों को तीन टोकन जारी करने का प्रावधान किया गया है। किसान पहले की तरह टोकन प्राप्त करते समय धान की मात्रा स्वयं दर्ज कर सकेंगे।
समस्या होने पर हेल्पलाइन से मिलेगी मदद –
धान खरीदी के लिए टोकन प्राप्त करने अथवा धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर किसान शासन द्वारा जारी राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 1800-233-3663 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था का उद्देश्य धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















