Connect with us

खबर सक्ती ...

ब्रम्हाकुमारिज द्वारा अध्यात्मिक, परिवारिक व हास्य मनोरंजन से भरपूर हैरत अंगेज़ मेजिक शो का भव्य आयोजन ..

Published

on

ब्रम्हाकुमारिज द्वारा नृत्य नाटिका के साथ नशा मुक्ति को लेकर दिया संदेश ,

जादूगर सम्राट हैरी के साथ हिंदुस्तान के सबसे छोटे जादूगर जतिन के करतबों का विशाल जनसमूह ने देर रात तक लिया आनंद ,

गौरव पथ पर जादूगर हैरी ने सैकड़ों लोगों के सामने दातों से बस को खींचते हुए दिखाई राजयोग की ताकत ..

सक्ती, परमपिता परमात्मा की परम प्रिय संतानें ब्रम्हाकुमारीज बहनों के द्वारा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आम लोगों के जीवन में सुख समृद्धि एवं शांति लाने का निरंतर प्रयास जारी है,

यह बात जादूगर सम्राट हैरी ने आज ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित अध्यात्मिक, परिवारिक व हास्य मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम जतिन द मैजिक शो में अपना करतब दिखाते हुए कहा। जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय परिसर के विशाल मैदान में आयोजित मैजिक शो में जादूगर सम्राट हैरी के साथ ही देश का सबसे छोटा जादूगर जतिन ने आज एक से एक चमत्कारिक हास्य से भरपूर मनोरंजन के कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसे मैदान में उपस्थित हजारों लोगों ने दिल से सराहा तथा इस आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारीज का हृदय से स्वागत किया ।

मेजिक शो का शुभारंभ तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह, एसडीओ पुलिस तस्लीम आरिफ, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष भाई शिव अग्रवाल एवं बी के तुलसी दीदी के कर कमलों से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

जिसमें नगर के पत्रकार तपेश शर्मा, महेंद्र बरेठ, कन्हैया गोयल, अजय अग्रवाल, सुमित शर्मा, बजरंग अग्रवाल, पुरषोत्तम अग्रवाल के साथ संस्था के भाई विमल, राजेश, प्रेम शंकर, सोनू, राजा, नरेश आदि ने भी दीप प्रज्ज्वलन कर आयोजन के सफलता की मंगल कामना की। पश्चात नन्हा जादूगर जतिन ने मोती के माला को 64 टुकड़े कर उसे हवा में उछालते हुए नए माला में तब्दील कर दिया जिसे देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। साथ ही देर रात तक जादूगर हैरी और जतिन ने मिलकर सैकड़ों चमत्कारी आयटम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर हैरी के द्वारा गौरव पथ पर बस को अपने दांतों से खींच कर हैरत अंगेज प्रदर्शन कर दिया जिसे देखने देर रात सड़क के दोनों ओर सैकड़ों लोगों का हुजूम लगा हुआ था।

ब्रम्हाकुमारिज बहनों ने नशा नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नाटक के माध्यम से जादू के मंच से नशा को समाज के लिए घातक बताते हुए नशा से दूर रहने का आग्रह किया तो वहीं रचना बहन ने ध्यान योग के रहस्य को बताते हुए राजयोग मेडिटेशन को सुख समृद्धि एवं समृद्धि का मार्ग बताया तो वहीं बच्चों ने नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया ।

आपको बता दें कि नगर में प्रथम बार अध्यात्मिक, परिवारिक मनोरंजन के साथ हास्य से भरपूर मैजिक शो के सफल आयोजन को लेकर शामिल लोगों ने ब्रम्हाकुमारिज के प्रति दिल से साधुवाद प्रगट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मधु बहन ने किया तो वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने बी के बहन शकुन्तला, कांति, दिव्या, रचना आदि के साथ ब्रम्हाकुमार भाइयों ने विगत दिनों अनवरत प्रयास किया जिससे आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।

कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने मे स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग, नगरपालिका के साथ-साथ विद्युत विभाग के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए ब्रम्हाकुमारिज की ओर से अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने साधुवाद प्रगट किया कि आप सबके सहयोग से आयोजन सफल रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित तपेश शर्मा, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर ..

अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती को बताया सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल , श्री सिद्ध हनुमान...

खबर सूरजपुर ..14 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 28 अक्टूबर को प्रेमनगर दौरा प्रस्तावित, कलेक्टर रेना जमील ने तैयारियों का लिया जायजा ..

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश .. सूरजपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी ..

कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के दिए निर्देश .. रायपुर, बंगाल की खाड़ी में उठे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 उप अभियंताओं के तबादले ..

निर्माण कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सकरेली कलां में हर्षोल्लास से मना दशहरा उत्सव ..

रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, डांस प्रतियोगिता में रातभर झूमते रहे दर्शक , दुर्ग-भिलाई के प्रतिभा डांस ग्रुप ने समूह...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अर्नब साइक्लोन का असर: 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट ..

अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, राहत-बचाव दलों को मुस्तैद रखने के निर्देश .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, कलेक्टर जयश्री जैन की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ –

26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य करने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को किया अलर्ट ..

धान की कटी फसल सुरक्षित रखने, खेतों में जल निकासी और पशुओं की सुरक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनपद पंचायत सक्ती के प्रभारी सीईओ बने मोहनीश आनंद देवांगन, पदभार ग्रहण करते ही सुनी सचिवों की समस्याएं ..

वेतन विसंगति और सेवा संबंधी मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का दिया भरोसा, पंचायत सचिवों ने किया स्वागत...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान ..

बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होने पर नॉमिनी या ओटीपी के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है राशन , खाद्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending