Connect with us

खबर सक्ती ...

तथाकथित जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा… सक्ती का पुनर्गठन ..

Published

on

सक्ती जिला घोषणा के 20 माह और स्थापना के 6 माह बाद भी सक्ती जिला कांग्रेस अध्यक्ष से वंचित,

सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी का गठन न कर कांग्रेस कर रही है जिलेवासीयों की उपेक्षा ..

सक्ती, आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (ई) जिला जांजगीर-चांपा,सक्ती के पुनर्गठन के समाचार के साथ चंद पदाधिकारियों के नियुक्ति भी हुई पर प्रथम दृष्टि में हेडिंग से ही बड़ा हास्यास्पद लगा क्योंकि कांग्रेस की सरकार के द्वारा ही जांजगीर-चांपा जिले की विभाजन के बाद सक्ती जिला की घोषणा के करीब बीस माह और जिला स्थापना के आठ माह गुजर जाने बाद भी सत्ताधारी कांग्रेस को नवीन जिले सक्ती को अपना अलग अध्यक्ष नहीं मिल पाया और अभी भी जांजगीर जिले के अध्यक्ष को ही सक्ती जिला संगठन के नाम मात्र मुखिया के रूप में दायित्व निभाना पड़ रहा है जो जिले में कांग्रेस सरकार व संगठन के मतभेद को रेखांकित करता है।
फिर जिले में तीन विधान सभा में दो पर कांग्रेस और तीसरे पर कांग्रेस के साथ इलू इलू करने वाले विधायक की दमदार उपस्थिति के बावजूद नवीन जिला सक्ती के संगठन के रूप में पृथक जिला कांग्रेस कमिटी सक्ती का वजूद में न आना एक विडंबना ही है । खासकर! सक्ती जिले की बागडोर प्रदेश के वरिष्ठ और कद्दावर नेता विधान सभा अध्यक्ष से बाहर नहीं है फिर पृथक सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी की घोषणा में दृढ़ इच्छा शक्ति का अभाव गाहे बगाहे सक्ती के प्रति उनकी अरुचि का सबब तो नहीं । खैर, इसका कारण कुछ भी हो पर आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब स्थानीय जनप्रतिनिधियों को देना ही होगा कि सक्ती जिला स्थापना के बावजूद यहांं के लोगों को उसके अधिकार से वंचित क्यों किया जा रहा है। जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस कमेटी में सक्ती क्षेत्र से चंद उपाध्यक्ष या कोषाध्यक्ष या कुछ लोगों को शामिल कर लेने से कुछ लोगों को संतुष्ट किया जा सकता है पर आम कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी की नजर में यह कदम ना वाजिब ही है। वर्तमान नेतृत्व का अल्प प्रवास में आकर चंद लोगों के साथ कुछ पल गुजार कर क्षेत्र के लोगों से दूरी अब आम लोगों को नागवार लग रहा है। खासकर, जब चंद माह बाद जनता की दरबार में जाने के लिए सेनापति के अगुवाई में कार्यकर्ताओं की टीम को उतारना होगा। ऐसे में सक्ती जिले का चुनाव संचालन कांग्रेस क्या जांजगीर-चांपा से बैठ कर करेगी ? फिलहाल कनार्टक के परिणाम से आम कांग्रेसियों के साथ प्रदेश के मुखिया उत्साह से लबालब हैं पर यह भी सच है कि उनका उत्साह अक्सर संगठन के लिए निरुत्साहित करने वाला ही रहा है…देखिए आगे आगे होता है क्या?।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 मिनट ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...19 मिनट ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...26 मिनट ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...33 मिनट ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न ..

पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , राज्य...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल ..

प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम .. रायपुर, राज्य में घुमंतू और बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय देने, गौ-संरक्षण को...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, 05 अगस्त 2026 को मंत्रिपरिषद के निर्णय (1) मंत्रिपरिषद ने ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ को मंजूरी दी...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल ..

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित , चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी ..

15 अक्टूबर तक जनता से मांगे गए सुझाव .. ​रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू करने...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending