Connect with us

खबर सक्ती ...

व्हाई.एन. शर्मा बने सक्ती जिले के नए यातायात प्रभारी, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह भी यातायात शाखा में पदस्थ — एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का आदेश ..

Published

on

यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, हेलमेट–सीट बेल्ट को लेकर विशेष अभियान की तैयारी ..

सक्ती, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सक्ती में स्टेनो के पद पर पदस्थ व्हाई.एन. शर्मा को 2 फरवरी 2026 को यातायात शाखा सक्ती जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश जिला पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा जारी किया गया। उनके साथ पुलिस थाना सक्ती में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को भी यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है।

उल्लेखनीय है कि व्हाई.एन. शर्मा मूल रूप से रक्षित केंद्र सक्ती में प्रभारी स्टेनो हैं तथा वर्तमान में वे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सक्ती में एसपी के स्टेनो के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सजगता, निष्ठा और तत्परता के साथ किया है। यातायात शाखा जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी उन्हें सौंपे जाने से पुलिस विभाग को मजबूती मिलने की बात कही जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के सक्ती में पदस्थ होने के बाद से ही यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। यातायात नियमों के पालन को लेकर जिले में आने वाले दिनों में हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर विशेष अभियान चलाए जाने की तैयारी है। इस अभियान के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

यातायात प्रभारी के रूप में व्हाई.एन. शर्मा की नियुक्ति से यह उम्मीद की जा रही है कि जिले की यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। श्री शर्मा एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली से यातायात शाखा को नई दिशा मिलेगी और आमजन को भी बेहतर यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending