खबर सक्ती ...
बैंक की सीएसआर पहल: कलेक्टर ने किया टेमर प्राथमिक शाला का लोकार्पण, शिक्षा को मिली नई दिशा ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने बैंक की पैन इंडिया कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत ग्राम टेमर स्थित प्राथमिक शाला का विगत दिवस विधिवत एवं गरिमामयी रूप से लोकार्पण किया। नव सुसज्जित विद्यालय के उद्घाटन अवसर पर पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला और बच्चों के चेहरों पर खुशी व उत्साह स्पष्ट झलक रहा था। इस अवसर पर कलेक्टर तोपनो ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की मजबूत नींव है। इस प्रकार की सीएसआर पहलें ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देती हैं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने बैंक की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

क्षेत्रीय प्रबंधक आदर्श श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देना भी है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना बैंक द्वारा देशभर में संचालित सीएसआर गतिविधियों की श्रृंखला का हिस्सा है। नव निर्मित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय को देखकर बच्चों में पढ़ाई के प्रति विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

लोकार्पण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, क्षेत्रीय प्रबंधक आदर्श श्रीवास्तव तथा सक्ती शाखा के मुख्य प्रबंधक, बैंक के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षकगण आदि उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login