Connect with us

खबर सक्ती ...

शासकीय स्कूल बंदोरा की शिक्षिका ने बढ़ाया जिले का गौरव, राष्ट्रीय एथलेटिक्स में दिखाया दमखम ..

Published

on

मैदान में गरजी सक्ती की बेटी! राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स में डॉ. रीतू सिंह की दमदार मौजूदगी ..

सक्ती, विकासखण्ड मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदोरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय में पदस्थ व्यायाम शिक्षक डॉ. रीतू सिंह का चयन 46वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता भारतीय मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं केरल मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 28 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम एवं केरल यूनिवर्सिटी स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित की गई।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में डॉ. रीतू सिंह ने 30+ आयु वर्ग के अंतर्गत गोला फेंक, भाला फेंक एवं 100 मीटर दौड़ स्पर्धाओं में सहभागिता कर विद्यालय, विकासखण्ड एवं जिले का नाम रोशन किया। खेलों के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन निरंतर उत्कृष्ट रहा है। इससे पूर्व वे वर्ष 2016-17 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बेसबॉल एवं सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ एवं क्रॉस कंट्री स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने वर्ष 2017 में इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में भी सहभागिता की थी।

डॉ. रीतू सिंह की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी, सक्ती डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदोरा के संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य रूपलाल भारद्वाज ने भी उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन एवं सहभागिता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि डॉ. रीतू सिंह की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है और इससे विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending