Connect with us

खबर बिलासपुर

गणतंत्र दिवस समारोह नई दिल्ली में होगा छत्तीसगढ़ के गेड़ी नृत्य का भव्य प्रदर्शन ..

Published

on

भारत सरकार से मिला गेड़ी लोक नृत्य दल को विशेष आमंत्रण ..

बिलासपुर, भारत सरकार एवं महामहिम राष्ट्रपति महोदया के मार्गदर्शन में आयोजित देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस परेड एवं समारोह, नई दिल्ली में इस वर्ष छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की विशेष झलक देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ की संस्था लोक श्रृंगार भारती गेड़ी लोक नृत्य दल को गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदर्शन हेतु भारत सरकार से औपचारिक आमंत्रण प्राप्त हुआ है। दल के 35 लोक कलाकार, संस्था के निदेशक अनिल गढ़ेवाल के कुशल नेतृत्व में गणतंत्र दिवस परेड में सहभागिता करेंगे। यह छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक इतिहास में पहली बार है जब किसी एक संस्था के 35 लोक कलाकारों को एक साथ राष्ट्रीय मंच पर नृत्य प्रस्तुति का अवसर मिला है।

छत्तीसगढ़ की प्राचीन लोकसंस्कृति का जीवंत प्रदर्शन –

लोक नृत्य निर्देशक अनिल गढ़ेवाल ने बताया कि गेड़ी लोक नृत्य का चयन छत्तीसगढ़ की पुरातन एवं आदिवासी लोकसंस्कृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। नृत्य में पारंपरिक वेशभूषा के अंतर्गत कौड़ियों, चीनी मिट्टी की मालाएं, पटसन वस्त्र, सिकबंध, मयूर पंख, रंग-बिरंगे फूंदरा तथा सूती परिधान शामिल हैं। पारंपरिक वाद्य यंत्रों में मांदल, झांझ, झुमका, खझरी, टीमकी और बांसुरी का प्रयोग किया जाएगा। नृत्य एवं गीत शैली पूर्णतः पारंपरिक होगी, जो छत्तीसगढ़ की मूल पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करेगी।

संगीत और नृत्य का सशक्त संयोजन –

प्रमुख मांदल वादक के रूप में संगीतकार संजय रात्रे एवं मोहन डोंगरे प्रस्तुति देंगे। गेड़ी नृत्य गीत का गायन अनिल गढ़ेवाल करेंगे, जबकि सहगायक भरत वस्त्रकार एवं फागुराम सूर्यवंशी होंगे।बांसुरी वादन में रामनाथ उत्तम एवं महेश नवरंग, हारमोनियम में सौखीलाल कोसले तथा झुमका वादन में रामनाथ उत्तम अपनी स्वर-लहरियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।मुख्य गेड़ी नर्तक के रूप में प्रभात बंजारे एवं लक्ष्मीनारायण माण्डले, तथा सह नर्तकों के रूप में सूरज खांडे, फूलचंद ओगरे, मनोज माण्डले, शुभम भार्गव, सुनील गेंदले, उदय खांडे, नरोत्तम घृतलहरे, दानी साहू, प्रियांशु भास्कर, मनीष यादव, गुलशन घोसले, गेंदलाल साहू, चंद्रशेखर यादव, अमित बंजारे, सुजल कुमार आनंद, सोनू दास चतुर्वेदी, अनीश ओगरे, सोनू ओगरे, वीरेंद्र ओगरे, संजय ओगरे, अजय बंजारे, जयकिशन बर्मन, दिनेश चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र साहू, प्रभाकर बंजारे एवं विकास कुर्रे पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति देंगे।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी मिल चुकी है सराहना –

उल्लेखनीय है कि इसी माह दिल्ली के लाल किला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में यूनेस्को के 120 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे, गेड़ी लोक नृत्य को विदेशी अतिथियों से भरपूर सराहना मिली। स्वयं यूनेस्को के महासचिव ने गेड़ी नृत्य दल की प्रशंसा की थी। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के गेड़ी नृत्य दल को आमंत्रण मिलने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल एवं बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने गेड़ी लोक नृत्य दल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending