Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं शिव जयंती महोत्सव का किया भव्य आयोजन ..

Published

on

महाशिवरात्रि पर सक्ती में आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित अनेक अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ,

“परमात्मा को पहचानो, स्वयं को पहचानो” — शिव जयंती महोत्सव में ब्रह्माकुमारी बहनों का दिव्य संदेश ..

सक्ती, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सक्ती में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का भव्य, दिव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाई-बहन उपस्थित रहे और आध्यात्मिक वातावरण में शिव भक्ति का अनुभव किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल ठाकुर रहे। विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, नगर निरीक्षक सक्ती लखन लाल पटेल, रेलवे बाराद्वार के मुख्य कार्यालय अधीक्षक गुरु मूर्ति राव, सक्ती जिला पंचायत सभापति श्रीमती विद्या सिदार, तरेष त्रिपाठी जी (महाराज) राधा कृष्ण मंदिर सक्ती, साथ ही बी.के. रुक्मणी दीदी (कोरबा क्षेत्र संचालिका) एवं बी.के. बिंदु दीदी (जमनीपाली, कोरबा सेवा केंद्र संचालिका) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिव भगवान की आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का तिलक एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर बी.के. दीदियों द्वारा महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य विस्तार से बताया गया।

बी.के. बिंदु दीदी ने कहा कि महाशिवरात्रि परमात्मा शिव के अवतरण का दिव्य संदेश है। आज हम 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा शिव धरती पर आ चुके हैं और विगत 90 वर्षों से अपना दिव्य एवं अलौकिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने गीता वचनों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब अति धर्म ग्लानि होती है तब परमात्मा अवतरण लेते हैं और साधारण तन के माध्यम से मानव को सत्य मार्ग बताते हैं।

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान में आकर उन्हें गहन शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि जीवन एक बार मिलता है, मृत्यु निश्चित है, इसलिए हमें अपनी वाणी और कर्मों पर संयम रखना चाहिए। कटु शब्दों से बचते हुए बड़ों का सम्मान और छोटों को मार्गदर्शन देकर हम एक नई सृष्टि और नए समाज की ओर बढ़ सकते हैं।

जिला पंचायत सभापति विद्या सिदार ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों के सानिध्य से उन्हें जीवन में बहुत कुछ सीखने को मिलता है और यह आध्यात्मिक मार्ग अपार शक्ति प्रदान करता है। गुरु मूर्ति राव ने कहा कि राजयोग से उन्हें परमात्मा की पहचान मिली है और उन्होंने सभी से राजयोग शिक्षा ग्रहण करने का आग्रह किया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने संस्था द्वारा समाज में दिए जा रहे परमात्मा संदेश की सराहना की। बी.के. रुक्मणी दीदी ने सभी से महाशिवरात्रि पर एक बुराई छोड़ने का संकल्प लेने एवं सात दिवसीय राजयोग कोर्स सीखने का आह्वान किया। बी.के. बिंदु दीदी द्वारा सभी को राजयोग मेडिटेशन कराया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सक्ती सेवा केंद्र संचालिका बी.के. तुलसी दीदी ने आभार व्यक्त किया एवं बी.के. मधु दीदी ने मंच संचालन किया। अंत में केक काट कर शिव ध्वज फहराया गया। श्रद्धालुओं ने एक ही स्थान पर 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया तथा ब्रह्मा भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..3 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा3 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending