Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विद्युत करेन्ट की घटना से छात्रा की मृत्यु पर दुःख जताया ..

Published

on

परिवार को 4 लाख रूपए की सहायता ,

करेन्ट से प्रभावित दो छात्राओं को 50-50 हजार रूपए की मदद ..

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर के ग्राम कोटी में विद्युत करेन्ट से एक छात्रा की मृत्यु तथा दो छात्राओं के घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक छात्रा के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है, वहीं इस घटना में घायल दोनों छात्राओं के उपचार का बेहतर प्रबंध करने के साथ ही 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखण्ड के प्राथमिक शाला कोटी में दोपहर दीर्घ अवकाश के समय खेलते हुए स्कूल की तीन छात्राएं समीप पी. डी. एस. भवन के पास पहुंच गई। भवन के चैनल गेट में विद्युत करेन्ट प्रवाहित था, जिसकी चपेट में यह तीनों छात्राएं आ गई। इस घटना में कुमारी वर्षा पिता विनोद कक्षा पहली की मृत्यु हो गई तथा कुमारी काजल पिता महेन्द्र तिवारी कक्षा पहली एवं कुमारी आरती पिता लालसाय कक्षा दूसरी घायल हो गई। दोनों बच्चियों का इलाज सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में जारी है और वे खतरे से बाहर हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित तपेश शर्मा, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर ..

अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती को बताया सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल , श्री सिद्ध हनुमान...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 28 अक्टूबर को प्रेमनगर दौरा प्रस्तावित, कलेक्टर रेना जमील ने तैयारियों का लिया जायजा ..

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश .. सूरजपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी ..

कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के दिए निर्देश .. रायपुर, बंगाल की खाड़ी में उठे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 उप अभियंताओं के तबादले ..

निर्माण कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सकरेली कलां में हर्षोल्लास से मना दशहरा उत्सव ..

रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, डांस प्रतियोगिता में रातभर झूमते रहे दर्शक , दुर्ग-भिलाई के प्रतिभा डांस ग्रुप ने समूह...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अर्नब साइक्लोन का असर: 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट ..

अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, राहत-बचाव दलों को मुस्तैद रखने के निर्देश .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, कलेक्टर जयश्री जैन की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ –

26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य करने...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को किया अलर्ट ..

धान की कटी फसल सुरक्षित रखने, खेतों में जल निकासी और पशुओं की सुरक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जनपद पंचायत सक्ती के प्रभारी सीईओ बने मोहनीश आनंद देवांगन, पदभार ग्रहण करते ही सुनी सचिवों की समस्याएं ..

वेतन विसंगति और सेवा संबंधी मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का दिया भरोसा, पंचायत सचिवों ने किया स्वागत...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान ..

बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होने पर नॉमिनी या ओटीपी के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है राशन , खाद्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending