Connect with us

खबर सक्ती ...

कालाबाजारी के लिए भंडारित 465 बोरी खाद जप्त कर सीलबंद की कार्रवाई की ..

Published

on

मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम रनपोटा का मामला ,

कालाबाजारी करने वाले को नहीं बख्शा जाएगा- कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ,

कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई ..

सक्ती, खेती के लिए खाद की आवश्यकता बढ़ते ही कालाबाजारी करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं. कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा कालाबाजारी करने वाले पर धरपकड़ किया जा रहा है। विगत दिवस मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम रनपोटा में कालाबाजारी के लिए भंडारित 465 बोरी खाद को जप्त किया गया।

कलेक्टर सक्ती श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के निर्देशन पर जिले में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए निरंतर कृषि विभाग द्वारा निगरानी रखा जा रहा है। कलेक्टर सक्ती के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खाद की कालाबाजारी करने वाले पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी।

विगत दिवस सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम रनपोटा में खाद का अवैध भंडारण रखा गया है। कलेक्टर सक्ती के द्वारा मौके पर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम को रवाना किया गया। ग्राम रनपोटा के काम्प्लेक्स में 275 बोरी यूरिया तथा 190 बोरी जिंकेड सुपरफास्फेट का अवैध भंडारण पाया गया। इस खाद बाजार मूल्य 162500 रुपए है।

काम्प्लेक्स मालिक नूतन पटेल ग्राम मरघट्टी मौके पर उपस्थित नहीं हुआ। तहसीलदार, एवं खाद निरीक्षक की उपस्थिति में ताला तोड़कर खाद की बोरियों की गिनती करके जप्त कर सीलबंद कर दिया गया। इस जगह पर खाद भंडारण का किसी भी प्रकार का वैधानिक लायसेंस नहीं है। प्रथम दृष्टया में खाद का कालाबाजारी करने के लिए भंडारित किया जाना पाया गया है।

इस कार्यवाही में नायाब तहसीलदार अनुराग भट्ट, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वतन जाधव, उर्वरक निरीक्षक कृष्णा पैंकरा, पटवारी दिनेश पटेल, ग्राम कोटवार जगदीश चौहान, एवं पूर्व सरपंच सुखी राम कश्यप उपस्थित थे।

उप संचालक कृषि सक्ती ने बताया कि खाद का कालाबाजारी करने वाले अथवा अवैध भंडारण करने वाले पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी। जांच पड़ताल निरंतर जारी रहेगा। जिले के सभी विक्रय परिसर का निरीक्षण किया जायेगा। ‌

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली21 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending