Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में जिला स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता का 29 अगस्त को होगा आयोजन ..

Published

on

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 18 व 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी इच्छुक मतदाता गूगल शीट के माध्यम से करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन ,

विजेता प्रतिभागियों को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार ,

कलेक्टर ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से जिला स्तरीय मैराथन में शामिल होने के लिए की अपील ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में मताधिकार के लिए लोगो को जागरूक करने तथा 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा मतदाताओं सहित अन्य पात्र लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिले में शत प्रतिशत मतदान में लोग शामिल हो सके। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में 29 अगस्त को स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का सुबह 8 बजे बस स्टैंड, बीओ ऑफिस के पास से शुरुआत होकर दीनदयाल स्टेडियम तक आयोजन कराया जा रहा है। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी इच्छुक व्यक्ति गूगल शीट एवं लिंक https://forms.gle/PDJtuqLwGQAdNncd8
के माध्यम से 28 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा कर शामिल हो सकते हैं। इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिया जाएगा। कलेक्टर ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से जिला स्तरीय मैराथन में शामिल होने के लिए अपील की है।
जिला प्रशासन सक्ती द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जिला स्तरीय मैराथन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से लिंक उपलब्ध कराया गया है। जिसमें रजिस्ट्रेशन करवाकर जिले के सभी नागरिक शामिल होकर कार्यक्रम के आयोजन में सहभागी हो सकते हैं। कलेक्टर ने इस कार्यक्रम को वृहद स्तर पर सफल बनाने के लिए उक्त दिवस को दिव्यांग नागरिकों, उभयलिंग मतदाताओं, महिला स्व सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिन सहित अन्य सभी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित कराए जाने के साथ ही मानव श्रृंखला तैयार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिला स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता का सुव्यवस्थित आयोजन कराए जाने तथा सभी ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारियों कर्मचारियों को सभी आवश्यक तैयारी के साथ उक्त कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा और अधिक जानकारी के लिए जिला खेल अधिकारी हरी पटेल मोबाइल नंबर 9131465669 से संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए कलेक्टर ने योजनाबद्ध ढंग से सारी तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending