Connect with us

खबर सक्ती ...

भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास एवं सश्रम कारावास की सजा -द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश डॉ ममता भोजवानी का फैसला ..

Published

on

शासन की ओर से शासकीय अपर लोक अभियोजक ऋषिकेश चौबे ने मामले की पैरवी की ..

सक्ती, अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के एजीपी. ऋषिकेश चौबे से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 26 मई 22 को श्रीमती संतोषी बाई ने थाना जैजैपुर में सूचना दिया कि उसके पति तथा जेठ नंदकुमार हमेशा छोटी-छोटी बात पर लड़ाई झगड़ा होते रहते हैं 2 दिन पहले जेठ नंद कुमार ग्राम तुषार उसके घर में दो कट्टी चावल और 5000 रुपए उसके सामने से उठाकर घर ले गया था दिनांक 25 मई 2022 को शाम लगभग 5:00 बजे उसका पति छोटेलाल के द्वारा अपने जेठ को घर से चावल और पैसा क्यों ले गए हो कहने पर वह उसके पति को गाली गलौज कर झगड़ा किया था, उसके बाद वह अपने पति छोटेलाल एवं उसका लड़का सब खाना खाकर रात्रि के समय घर के बाहर आंगन में एक ही खाट पर सोए थे तभी रात्रि लगभग 1:00 बजे उसका जेठ आरोपी नंदकुमार आया तथा बगल में सो रहे उसके पति छोटे लाल की गर्दन में फरसा मार कर चोट पहुंचाया पति के चिल्लाने पर वह उठ गई और देखी कि उसका जेठ नंद कुमार उसके पति को फरसा से मार रहा था पति ने रोकने का प्रयास किया उसके दाएं हाथ में भी गहरा चोट लगा वह अपने बच्चों को लेकर उठी तो नंद कुमार उसे मारने के लिए दौड़ाया तब वह वहां से भागी और आसपास के घर में जाकर लोगों को सूचना दी प्रार्थियकी उक्त सूचना के आधार पर थाना जैजैपुर में मर्ग रिपोर्ट लिखा गया तथा प्रकरण में जांच प्रारंभ किया।

गया गवाहों का बयान लिया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 89/2022 धारा 302 भारतीय दंड संहिता के तहत प्रथम सूचना पत्र लिखा गया लाश का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम किया गया अभियुक्त नंद कुमार को गिरफ्तार कर बयान लिया गया तथा प्रकरण में प्रयुक्त लोहे का फरसा एवं कपड़ा आरोपी से जप्त किया गया। पूरे जांच के पश्चात चालान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जैजैपुर के न्यायालय में पेश किया गया कमीटल बाद केस द्वितीय अपर सत्र न्यायालय सक्ती में चला। शासन की ओर से कुल 11 गवाहों को अदालत में पेश किया गया। आरोपी का कहना था कि मृतक की पत्नी का प्रेम संबंध एक लड़के के साथ था जिसकी जानकारी आरोपी के छोटे भाई मृतक छोटेलाल को हो गई थी, संतोषी अपने पति को छोड़कर लड़के के साथ चली गई थी, उक्त लड़के ने मृतक छोटेलाल को जान से मारने की धमकी दिया था, आरोपी को झूठा फसाया गया है, उसने हत्या नहीं किया है वह निर्दोष है। शासन की ओर से यह बताया गया कि आरोपी द्वारा लोहे के फरसा से अपने भाई की हत्या किया गया है आरोपी के द्वारा हत्या किए जाने का पर्याप्त सबूत है आरोपी को कठोर से कठोर दंड से दंडित करने का निवेदन किया गया, दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात द्वितीय अपर सत्र न्यायालय के पीठासीन अधिकारी डॉ ममता भोजवानी ने दिनांक 7 सितंबर 2023 को निर्णय सुनाते हुए आरोपी नंदकुमार को धारा 302 भारतीय दंड विधान के लिए आजीवन कारावास एव 5000 रुपए के अर्थदंड से धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में 3 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000 के अर्थदंड तथा 4 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1500 रु.के अर्थदंड से दंडित किया है छत्तीसगढ़ शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता/ अपर लोक अभियोजक ऋषिकेश चौबे ने पैरवी किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending