Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

बड़ी खबर: फर्जी पंजीयन से श्रमिक योजना का लाभ लेने का मामला उजागर, पति और पंचायत सचिव पर FIR ..

Published

on

मुख्यमंत्री श्रमिक मृत्यु सहायता योजना में गड़बड़ी, दो के खिलाफ अपराध दर्ज, जांच में अन्य आरोपियों के नाम भी आ सकते हैं ..

जांजगीर-चांपा, थाना बिर्रा क्षेत्र में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का फर्जी तरीके से लाभ लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने मृतका के पति और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अजाक जांजगीर श्रीमती सतरूपा तारम के मार्गदर्शन में थाना बिर्रा पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

श्रम पदाधिकारी जांजगीर-चांपा द्वारा थाना बिर्रा में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने 2 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बिर्रा निवासी स्वर्गीय सुमन बाई पटेल (पति अशोक पटेल) के नाम पर फर्जी पंजीयन कराकर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का अनुचित लाभ लिया गया है।

शिकायत के आधार पर अतिरिक्त कलेक्टर जांजगीर-चांपा के नेतृत्व में जांच कराई गई। जांच के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन के कथन, मृत्यु पंजी सहित अन्य दस्तावेजों के आधार पर मृत्यु दिनांक 2 जून 2025 को होना संदेहास्पद पाया गया।

प्रथम दृष्टया तथ्यों के आधार पर मृतका के पति अशोक पटेल (पिता धनीराम पटेल) तथा ग्राम पंचायत बिर्रा के सचिव रोहित पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत थाना बिर्रा में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending