Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती विधानसभा चुनाव 2023आज की बात…राजनीतिक विश्लेषण ..

Published

on

सक्ती, सच! आज राजनीति में जबान कितनी गिर जाती है कि व्यक्ति अपने उपलब्धियां या विजन (दृष्टिकोण) बताने अथवा ये कहें कि अपने गिरेबान में झांकने के बजाय अपने प्रतिद्वंदी के गिरेबां को नापने की तकल्लुफ में लगे नजर आ रहे हैं, यह वाकया आज भारतीय जनता पार्टी के मंच में खुलकर सामने आ रहा था जब कल तक जिस डा महंत का पैर छूते नजर आते रहे थे वही आज उन्हीं डा महंत के लिए भगोड़ा, गुड़ाखुबाज आदि आदि शब्दों का इस्तेमाल कर ठहाके लगा रहे थे ।

इससे घटिया चरित्र और क्या हो सकता है कि कल तक जो डा महंत के लिए गुड़ाखू _लोटा लेके खड़े रहते थे वही उन्हें गुड़ाखुबाज कहे, यह बात गले नहीं उतर रही।

फिर जिनके आंतरिक सांठ गांठ की चर्चा आम है वही अगर मंच से नहीं बिकने की सफाई पेश करे तो दाल में कुछ काला नजर आता है बल्कि अभी भी कार्यकर्ताओं के मिलीभगत के संदेह और आरोप को ही बल मिलता है क्योंकि जनता अगर डा महंत से उसके सक्रियता को लेकर प्रश्न दाग रही है तो आप पर भी सक्ती नगर के साथ दूजा व्यवहार और उपेक्षा करने का आरोप लगा रही है क्योंकि नगर की शान को तार तार करने में अपने 15 साल के शासन में आपकी दल के जनप्रतिनिधियों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ा है ।

सक्ती राज परिवार के पतन के बाद हर जनप्रतिनिधि ने कभी जेठा तो कभी नगरदा के नाम पर नगर के साथ छलावा ही किया है, साथ ही सक्ती जिला निर्माण को लेकर 15 साल में आप सबके निष्क्रियता जग जाहिर है।

यह तो छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है कि डा चरणदास महंत का मान बढ़ाते हुए सक्ती जिला का निर्माण किया और जिला निर्माण के साथ क्षेत्र के विकास के नए अध्याय को लिखने की उपलब्धि व सम्मान को कांग्रेस के खाते में डाल दिया।

फिर अगर आपके पास कुछ उपलब्धि है तो जनता के बीच उसकी चर्चा कीजिए ना, बजाय इसके कि सामने वाला को गंदा कहा जाए । ध्यान रहे जब आप दूसरे के ऊपर एक उंगली उठाते है तो बाकी उंगली आपके गंदे कारगुजारियों की और इशारा करती है तब सामने वाले से, आप और बहुत गंदे नजर आते हो क्योंकि आपके पिछले कारगुजारी और अपने ही लोगों के खिलाफ किए गए गंदे हरकत आपको और भी अपने लोगों के बीच घृणा का पात्र बनाता है जबकि इस मामले में डा चरण की छवि आपसे लाख गुना बेहतर है क्योंकि उसने कभी अपने क्या, किसी और पब्लिक के खिलाफ भी थाने में जाकर फंसाने या उलझाने का काम नहीं किया।

जहां तक आर्थिक भ्रष्टाचार की बात है तो आप और आपके परिजनों ने वसूली के मामले में गांव गांव तक को नहीं छोड़ा, जबकि इस मामले में डा महंत के तथाकथित चंद सागिर्दों को छोड़ यह आरोप उनके खिलाफ कभी नहीं रहा है।

फिर पांच साल में अगर आपने डा महंत के साथ गलबंहिया के बजाय उनके खिलाफ कोई आंदोलन छेड़ा होता तो आज उनके खिलाफत को जनता स्वीकारती, पर इतिहास ही अलग है कि आपकी अपनी राजनीति कथा डा महंत सागिर्द में लिखी गई है फिर तो उनके खिलाफ कुछ कहना बेईमानी ही है।

इसलिए अगर आपने सक्ती के भला के लिए अलग कुछ किया हो तो उसकी चर्चा जनता के बीच करें और तब जनता को समझ आए तो आपकी नई कथा बने और आपको सफलता मिल सके, पर जो भाग्य व राजनीतिक समीकरण से मिली सफलता को अपनी रणनीति मान बैठा हो उसे शायद ही सकारात्मक मेहनत की बात समझ आए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़15 मिनट ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending