Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, दो बालिकाओं को टीका लगाकर हुई शुरुआत ..

Published

on

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन अभियान का शुभारंभ, नपा अध्यक्ष और कलेक्टर रहे मौजूद ,

समय पर एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव : सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ..

सक्ती, जिला प्रशासन एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में मातृ एवं शिशु अस्पताल सक्ती में एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल तथा कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की उपस्थिति में दो बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। टीकाकरण के बाद दोनों बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि समाज के सभी वर्गों तक इसकी जानकारी पहुंचे और अधिक से अधिक बालिकाएं इस टीकाकरण का लाभ उठा सकें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर यह टीका अवश्य लगवाएं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर यानी गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव का प्रभावी और सुरक्षित माध्यम है। उन्होंने बताया कि समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है। कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील की कि वे निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं का टीकाकरण अवश्य कराएं और इस जनस्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, लेकिन समय रहते टीकाकरण से इससे काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एचपीवी वायरस से होने वाला संक्रमण आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण बनता है, इसलिए बालिकाओं का समय पर टीकाकरण बेहद आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को चरणबद्ध तरीके से यह टीका लगाया जाएगा और इसके लिए जिले में व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. संतोष पटेल, बीएमओ डॉ. सुरज सिंह राठौर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुदर्शन भारद्वाज, डीपीएम सुश्री कीर्ति बड़ा, बीपीएम श्रीमती अर्चना तिवारी, बीसीसीएम आफताब आलम, मुख्य लिपिक श्याम लाल यादव, जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत सलमान खान, बीईईओ तारासिंह कंवर, पर्यवेक्षक हेमलता महार, जिला कार्यक्रम समन्वयक टीबी विनोद राठौर, प्रभारी स्टोर सकवरन साहू, फार्मासिस्ट गंगा प्रसाद रतनाकर सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी-कर्मचारी और हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..3 घंटे ago

वेल विशर फाउंडेशन ने शासकीय हाई स्कूल बरगवां में चलाया जागरूकता अभियान ..

साइबर अपराध, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास और देश के गौरवपूर्ण इतिहास की दी जानकारी .. अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ ..

रायपुर, तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ..

इंटर्न्स एवं आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा के मध्य मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा .. रायपुर, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश अग्रवाल...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात , मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न ..

दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचायें , किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलायें .. रायपुर, मंत्रालय (महानदी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

वीर जवानों के लिए लीनेस क्लब सक्ती एवं जूनियर क्लब ‘अरुणिमा’ ने भेजीं राखियां ..

सैनिकों की कलाई न रहे सूनी, देश की मिट्टी और स्नेह संदेश के साथ भेजा रक्षा सूत्र .. सक्ती, रक्षाबंधन...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर ..

कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों और स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर जेठा मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी ध्वजारोहण, परेड की लेंगी सलामी; उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल करेंगे ध्वजारोहण ..

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ती में होगा मुख्य आयोजन, विद्यार्थियों सहित गणमान्य नागरिक रहेंगे मौजूद .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर कोरबा1 दिन ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending