Connect with us

खबर सक्ती ...

राजमहल सक्ती में राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का 82वा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया सुबह से ही बधाई देने लोगों का लगा तांता ..

Published

on

राज परिवार जब तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता रहा, क्षेत्र की जनता शोषण से सुरक्षित रही – राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ,

क्षेत्र की जनता आज भी सक्ती राजा साहब के प्रति आस्थावान – अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, राज परिवार जब तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता रहा, क्षेत्र की जनता शोषण से सुरक्षित रही है। और अब हर स्थान, हर पल लोगों को तंग व शोषण किया जा रहा है, यह बात सक्ती राज परिवार के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर बधाई देने उपस्थित लोगों के स्वागत से अभिभूत हो कर कहते हुए आगे आग्रह किया कि आप सभी जनों की उपस्थिति, प्रेम स्नेह सदा राज परिवार के प्रति बना रहे।

इन पलों में उपस्थित उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि आज राजा साहब के 82वें जन्म दिवस पर लोगों को उपस्थित देखकर साफ परिलक्षित होता है। कि क्षेत्र की जनता आज भी सक्ती राज परिवार के प्रति आस्थावान है।

इन पलों में कुमार धर्मेंद्र सिंह, पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष तपेश शर्मा, पत्रकार महेंद्र खांडे, जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय परिवार के लोगों के साथ क्षेत्रीय जनता व विभिन्न दलों से राजनितिक हस्तियों की भारी संख्या में उपस्थिति से वातावरण भव्य नजर आ रहा था।

आज राजा साहब से भेंट मुलाकात व शुभकामना देने बाद लोगों के सम्मान में राज परिवार की ओर से स्वरूचि भोज के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया।

आज विधानसभा चुनाव की बेला पर राजा साहब के जन्म दिवस पर उमड़े भीड़ को अगर शक्ति परीक्षण के रूप में देखा जाय तो आज भी राजा साहब अन्य दावेदारों से काफी भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं। लोगों में यह चर्चा आम रही कि आज भी खुद राजा साहब अगर मैदान में उतरते है तो क्षेत्र की जनता को राजा साहब में अपना भरोसा नजर आ रहा है और होना भी यही चाहिए कि कुमार धर्मेंद्र सिंह के सक्रियता के साथ राजा साहब के स्वयं की उम्मीदवारी सक्ती की राजनीति में एक नया अध्याय साबित हो सकता है।

कुल मिलाकर जब जनता के बीच राष्ट्रीय पार्टी से सत्ता व विपक्ष के उम्मीदवारों को लेकर जो आक्रोश व निराशा की धुंध के बीच आशा की कोई किरण नजर आ रही है तो वह सक्ती राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह स्वयं ही हो सकते है क्योंकि जनता का उनके प्रति भरोसा, प्रेम और स्नेह आज भी कायम नजर आता है। यद्यपि विरोधी यह कह सकते हैं चलने फिरने में तकलीफ है पर कौन से चलने फिरने वाले लोग जनता के बीच कितनी बार चलकर आए बाकी राजा साहब की आवाज में आज भी अपने जनता के तकलीफों को लेकर तड़फ और आक्रोश अभी भी नजर आ रहा था। पर आगे देखिए भविष्य की राजनीति में राजा साहब को लेकर क्या संभावनाएं बनती है शीघ्र ही सबके सामने होगा। जनता तो केवल उम्मीद ही रख सकती है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..8 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली1 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending