Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर-एसपी ने प्रेस वार्ता में दी मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ..

Published

on

प्रातः 8 बजे शुरू होगी मतगणना, सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की होगी गणना ,

मतगणना स्थल में बनायी गयी है 3 लेयर सुरक्षा व्यवस्था ,

मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट https://rsults.eci.gov.in एवं Voter Helpline App के माध्यम से जानकारी देखी जा सकती है ..

जांजगीर-चांपा, विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतगणना तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा मतगणना स्थल (शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज जांजगीर) के मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग कर तैयारी संबंधी जानकारी दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना हॉल में प्रातः 8 बजे से मतगणना होगी। सर्वप्रथम प्रत्येक रिटर्रिंग अधिकारी द्वारा डाक मतपत्र की गणना प्रारंभ की जाएगी। डाक मतपत्रों की गणना के लिए वि स क्षे क्र 33 अकलतरा एवं 38 पामगढ़ में 2-2 एवं 34 जांजगीर-चांपा में 3 टेबल निर्धारित किये गये हैं। डाक मतपत्र की गिनती प्रारंभ होने 30 मिनट उपरांत ईव्हीएम में दर्ज मतों की गिनती प्रारंभ की जाएगी। विधानसभा क्षेत्रों में ईव्हीएम में डाले गये मतो की प्रत्येक चरण में 14 टेबलों पर गणना होगी। प्रत्येक विधानसभा के राउंड वार परिणाम की जानकारी प्रातः 8 बजे से https://rsults.eci.gov.in एवं Voter Helpline App के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना केन्द्र पर मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है, जहां मीडिया प्रतिनिधियों को एस्कॉर्ट करने के लिए सहायक संचालक जनसंपर्क की टीम तैनात रहेगी। समय-समय पर निर्धारित प्रवेश द्वारो से मतगणना हॉल का अवलोकन निश्चित सीमा तक छोटी – छोटी संख्या में मीडिया समूहों को ले जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना हॉल में किसी भी इलेक्ट्रनिक उपकरण, गुटका, सिगरेट, पानी की बोतल, मोबाईल फोन, ब्लूटुथ, यूएसबी प्रतिबंधित रहेगी।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए मतगणना परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जहां प्रत्येक स्तर पर पहचान पत्र की जांच उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना केन्द्र के पहले व बाहरी स्तर पर जिला पुलिस बल की तैनाती होगी जहां से 100 मीटर का क्षेत्र पैदल यात्री क्षेत्र होगा। प्रवेश द्वार की बेरिकेडिंग की गयी है। यहां किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग या जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी फोटो आईडी कार्ड धारक को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। दूसरे स्तर पर राज्य सशस्त्र बल की तैनाती होगी प्रवेश के पूर्व प्रत्येक व्यक्ति के पहचान पत्र के आधार पर जांच व तलाशी की जाएगी ताकि कोई भी मोबाईल व अन्य प्रतिबंधित वस्तुओ के साथ प्रवेश न कर सके। तीसरे स्तर में मतगणना हॉल के दरवाजे में सीएपीएफ तैनात रहेगी। अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी व आवश्यक निर्देश दिये गये। इस दौरान अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी सहित प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

♦️ टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा ..

रायपुर, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये नई दिल्ली से देश के...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

🔸 विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल ..

🔹 अगस्त 2024 से युवती का करता रहा शोषण, शिकायत के बाद सक्ती पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

🔸 चलते ट्रक से सरेराह शासकीय चावल चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार ..

🔹 50 किलो चावल और चोरी में प्रयुक्त अवेंजर बाइक जब्त, गिरोह के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी .....

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

♦️अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला स्तरीय आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि ..

♦️ ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान से जुड़ने की अपील .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

🔸 नाबालिगों को वाहन दिया तो होगी सख्त कार्रवाई : यातायात प्रभारी वाय-एन-शर्मा, स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान ..

🔹 स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस की नजर, वाय-एन-शर्मा ने पालकों और प्रबंधकों को दी कड़ी चेतावनी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

♦️ पीएम पोषण शक्ति योजना – मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश ..

♦️ सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन , ♦️ शहरी क्षेत्रों में सेंट्रल किचन से होगी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

♦️ मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ..

♦️ अहिंसा, करुणा, सत्य और आत्मसंयम के संदेश की आज पूरे विश्व को आवश्यकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , ♦️...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

♦️ “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास और महिला सशक्तिकरण का संदेश ..

♦️ 12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास का संकल्प, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. ♦️ मोदी सरकार के...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

🔸 10 साल पुराने आधार का बायोमेट्रिक अपडेट कराने तेज करें अभियान : कलेक्टर रैना जमील ..

🔸 आधार सेवाओं में मनमानी नहीं चलेगी, निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई , 🔸 जिला स्तरीय आधार...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बोराई नदी में अवैध रेत उत्खनन-परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जप्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं खनि अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending