Connect with us

खबर सक्ती ...

सेवा सरकारी समिति सक्ती में हर्षोल्लास से मना 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने फहराया तिरंगा ..

Published

on

गणतंत्र दिवस हमें समानता, स्वतंत्रता और अधिकारों का मार्ग दिखाता है : समिति प्रबंधक धनीराम साहू ..

सक्ती, सेवा सरकारी समिति सक्ती पंजीयन क्रमांक–2258 कांदानारा, सक्ती स्थित धान खरीदी केंद्र में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात भारत माता की पूजा-अर्चना कर राष्ट्रगान गाया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों एवं नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान समिति के प्रबंधक धनीराम साहू ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन हम सभी के लिए अत्यंत गौरवशाली है। इसी दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ, जिसने हमें समानता, स्वतंत्रता और अधिकारों का मार्ग दिखाया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों का बोध कराता है और देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। किसानों की सेवा और पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए समिति सदैव तत्पर रहेगी।

इस अवसर पर धान खरीदी प्रभारी कौशलेंद्र जायसवाल, कंप्यूटर ऑपरेटर कान्हा किंकर शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष गनपत सिदार, राजेंद्र सिदार, ननकी दाऊ चौहान, सुकलाल जायसवाल, सीताराम पटेल, जीवन पटेल, धनेश्वर पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

वहीं हमाल परिवार से गंगाराम सिदार, राजेंद्र उरांव, राजेंद्र गोस्वामी, मनमोहन सिदार, ग्रहण सिदार, राकेश पटेल, सुरेश पटेल, गोविंद पटेल, जगदीश पटेल, संतोष गोस्वामी, सुशील उरांव, लव उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा2 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending