खबर बिलासपुर
कलेक्टर के निर्देश पर दो जगह हो रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ एक बार फिर बडी कार्रवाई ..

रास्ता, बाउंड्रीवाल और लगे पोल को उखाड़ा गया ..
बिलासपुर, नगर निगम ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है, शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने निकलें कलेक्टर संजय अग्रवाल और निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कोनी में हो रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद नगर निगम के अतिक्रमण शाखा और जोन 8 की टीम ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए तैयार किए गए मार्ग को तोड़ा और लगाए गए पोल को हटाया।
कोनी में खसरा नंबर 235 भूमि स्वामी केशव पाण्डेय,वीणा, अभिषेक और अंकित पाण्डेय द्वारा लगभग दो एकड़ जमीन में अवैध प्लाटिंग किया जा रहा था, इसी तरह गुड़ाखू फैक्ट्री के सामने और कंचन विहार के पीछे खसरा नंबर 191/1, 191/6, 191/2, 191/5, 191/3 और 191/4 में धीरेन्द्र पाण्डेय की जमीन पर स्वयंराज बिल्डर द्वारा तीन एकड़ जमीन में अवैध प्लाटिंग किया जा रहा था। कलेक्टर संजय अग्रवाल और निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर इन दोनों भूमि पर कार्रवाई की गई। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा है कि आगे भी अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।
अवैध निर्माण पर दो को नोटिस –
व्यापार विहार में प्लेनेटेरियम के पास नियम विरूद्ध भवन निर्माण पर कैलाश माघवानी और व्यापार में ही बी 9 की भूमि में अनुमति विपरीत निर्माण पर आशीष अग्रवाल, अमर अग्रवाल और अभिषेक अग्रवाल को नोटिस जारी किया गया है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login