Connect with us

ख़बर रायपुर

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

Published

on

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने प्रदेशवासियों को 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की मजबूती तथा देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

अपने शुभकामना संदेश में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि 26 जनवरी भारत के इतिहास का सबसे गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी दिन है। इसी दिन भारत ने अपना संविधान अंगीकार कर विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित की। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल्यों पर आधारित है, जो हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है। डॉ. महंत ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे संविधान की भावना को आत्मसात करते हुए सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी समरसता को मजबूत करें तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें न केवल हमारे अधिकारों की याद दिलाता है, बल्कि हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति तभी संभव है जब हर नागरिक शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों को अपनाए। सांसद महंत ने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी रचनात्मक ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ योगदान दें, क्योंकि युवा शक्ति ही देश की असली ताकत और भविष्य है।

दोनों नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज देश एक सशक्त और जीवंत लोकतंत्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।

अंत में उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की कामना करते हुए सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending