Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस पर जांजगीर में भूतपूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों का गरिमामय सम्मान ..

Published

on

शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों ने सशस्त्र बलों के त्याग और बलिदान को किया नमन ..

जांजगीर-चांपा, जिले में 14वें सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों के सम्मान में कचहरी चौक, जांजगीर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर एक गरिमामय सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बीते दिवस की संध्या को भी पुलिस द्वारा भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ की गई। इस अवसर पर जांजगीर लोकसभा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, भूतपूर्व सैनिक, शहीदों के परिजन तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अपने-अपने उद्बोधन में जांजगीर लोकसभा सांसद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने देश की रक्षा में सशस्त्र बलों द्वारा दिए गए अतुलनीय योगदान, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि भूतपूर्व सैनिकों का अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सैनिकों की बदौलत ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और नागरिक निश्चिंत होकर जीवन यापन कर पा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्मान करना समाज और राष्ट्र का नैतिक दायित्व है। ऐसे आयोजन न केवल सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान की भावना से प्रेरित करने का भी कार्य करते हैं।

इस अवसर पर CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, DSP मुख्यालय विजय पैकरा सहित जिले के अनेक भूतपूर्व सैनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांत, अनुशासित एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending