खबर रायगढ़
मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाते पकड़े गये किशोर पर पुलिस ने की कोलाहल अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई ..

रायगढ़, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग कर वाहन चलाने वाले बुलेट चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना चौक लैलूंगा के पास मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड क्रमांक CG 13 BD 1205 का चालक तेज गति से फर्राटेदार (मॉडिफाई) साइलेंसर लगाकर वाहन चलाते हुए पाया गया। उक्त कृत्य से आमजन को ध्वनि प्रदूषण एवं असुविधा हो रही थी।
थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा चालक को तलब कर वाहन के दस्तावेज (आरसी बुक) एवं ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया। जांच में चालक का कृत्य कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 11(2), 15 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 4/181 एवं 184 के तहत अवैधानिक पाया गया।
उक्त धाराओं के अंतर्गत आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी घरघोड़ा के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
थाना प्रभारी लैलूंगा ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा मॉडिफाई साइलेंसर जैसे अवैध उपकरणों का उपयोग न करें, जिससे ध्वनि प्रदूषण एवं दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login