Connect with us

खबर रायगढ़

जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता से करें निराकरण – कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ..

Published

on

कलेक्टर श्री गोयल ने सुनी जनदर्शन के माध्यम से लोगों की समस्याएं, मौके पर ही अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश ..

रायगढ़, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज सृजन सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के विभिन्न हिस्सों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में आज 60 से अधिक लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखी। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि जनदर्शन के माध्यम से लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण हेतु यहां उपस्थित हुए है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जो भी आवेदक यहां आ रहे है उनके आवेदनों पर शीघ्र जांच कर प्राथमिकता से निराकरण कर संबंधित को सूचित करें, ताकि उन्हें भटकना न पड़े।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय, सहायक कलेक्टर युवराज मरमट, आयुक्त नगर निगम सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।मधुबन पारा रायगढ़ के अरूण कुमार साहू अपने पुत्र की दिव्यांगता के लिए राशि प्रदाय करने संबंधी आवेदन लेकर आये थे। उन्होंने कहा कि उनका पुत्र जन्म से ही 85 प्रतिशत विकलांग है। जिसकी वजह से वह न तो सुन सकता है और न ही बोल सकता है। उन्होंने अपने पुत्र के लिए इलाज हेतु सहायता राशि की मांग की। कलेक्टर श्री गोयल ने महिला बाल विकास अधिकारी को आवेदन पर कार्यवाही के निर्देश दिए। विकासखण्ड पुसौर के ग्राम-कर्राजोर निवासी डिलेश्वर पटेल सामुदायिक भवन निर्माण के संबंध में आवेदन लेकर लेकर आये थे। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि ग्राम कर्राजोर में सामुदायिक भवन की स्वीकृति दो साल पहले हो चुकी है, लेकिन आज पर्यन्त कार्य स्वीकृत नहीं हो पाया है। गांव में सामुदायिक भवन न होने के कारण ग्रामवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर श्री गोयल ने सीईओ जनपद को आवेदन पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रायगढ़ के गुजराती पारा, दरोगापारा निवासी पूजा ठक्कर की माता अपनी बेटी के ट्रांसफर सर्टिफिकेट स्कूल द्वारा नहीं प्रदान किए जाने की शिकायत रखी। कलेक्टर श्री गोयल ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए स्कूल प्रबंधन से समन्वय कर छात्रा का ट्रांसफर सर्टिफिकेट प्रदान करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी को भी उच्च शिक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता। इस तरह जनदर्शन में अन्य आवेदक राशन कार्ड, पेंशन भुगतान, मुआवजा राशि सहित अन्य मांगों एवं समस्याओं से संंबंधित शिकायत लेकर पहुंचे थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

मोबाइल-नकदी चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ..

बुधवारी बाजार में चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा; दो मोबाइल व चोरी की...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की सख्ती ..

आशीष उप्पल की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में दबिश देकर तीन आरोपी पकड़े; 22 लीटर महुआ शराब बरामद...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

27 वर्षों से आस्था की राह पर जारी चंद्रपुर पदयात्रा, अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अतिथियों ने पदयात्रा की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं .. सक्ती, चंद्रपुर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending