ख़बर रायपुर
सचिन पायलट होंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी……लोकसभा चुनाव के पहले हटाई गई कुमारी शैलजा ..

रायपुर, विधानसभा चुनाव में हार के बाद व लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को हटा दिया है। उनकी जगह अब राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। सैलजा को अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के प्रभारी भी बदले गए हैं। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिया है।

कौन है सचिन पायलट –

साल 1977 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जन्मे सचिन के पिता राजेश पायलट एयर फोर्स में थे। बाद में उनकी गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होने लगी। पायलट की मां रमा पायलट भी विधायक रहीं। पायलट को परिवार में ही राजनीति माहौल मिला। सचिन पायलट ने अपने पिता के जन्मदिन 10 फरवरी 2002 के दिन कांग्रेस में शामिल हुए। इसी साल एक सड़क हादसे में 11 जून को राजेश पायलट की मौत हो गई। दो साल बाद सचिन 2004 में वह दौसा से सांसद चुने गए। इस समय सचिन पायलट की उम्र सिर्फ 26 साल थी। इस दौरान वह गृह मामलों पर लोकसभा की स्थायी समिति के सदस्य भी बनाए गए। 2006 में पायलट नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सलाहकार समिति के सदस्य भी बने।
सात सालों तक थे राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष
वर्ष 2013 में जब राजस्था में कांग्रेस सिर्फ 21 सीटों पर सिमट गई थी। तब उन्हें पीसीसी चीफ बनाया गया। लगातार 7 साल तक वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2018 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी और सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। हालांकि जुलाई 2020 में अशोक गहलोत के विरोध बगावती तेवर अपनाने के कारण उन्हें पीसीसी चीफ और उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..2 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..






















You must be logged in to post a comment Login