Connect with us

खबर सक्ती ...

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में मनाया गया शहीद वीर बाल दिवस ..

Published

on

वीर जोरावर और फतेह सिंह की जीवनी पर नृत्य नाटिका एवं प्रदर्शनी ने लोगों किया भावुक ..

सक्ती, गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों जोरावत सिंह एवं फतेह सिंह के साहस, वीरता व सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में आज 26 दिसंबर को शहीद वीर बाल दिवस मनाया गया। इसी तारतम्य में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ती परिसर में भी जिला स्तरीय “शहीद वीर बाल दिवस” मनाया गया।
शहीद वीर बाल दिवस के सफल आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पंचायत, उच्च शिक्षा और नगरीय प्रशासन विभाग की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के अभ्यागतों के द्वारा वीर सापुतोंके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, पश्चात अतिथिगण पुलिस अधीक्षक एम आर आहीरे, प्रभारी जिलाधीश दिव्य अग्रवाल, जिला भा ज पा अध्यक्ष के के चंद्रा, पूर्व मंत्री मेधाराम साहू, राम अवतार अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, संजय रामचंद्र, नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल का माल्यार्पण से स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिवार के शिक्षकों के द्वारा किया गया।
इन पलों में सेजस के विद्यार्थियों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से वीर बाल शहीदों के बलिदान को बड़े मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया जिसे दर्शक कुछ क्षणों के लिए भावुक हो गए। पश्चात शासन की ओर से वीर बाल शाहिद जोरावर और फतेह सिंह के प्रदर्शनी लगाई गई थी जिसे देखकर लोग स्तब्ध रह गए कि कैसे अल्पायु के बच्चों ने प्रताड़ना सह कर अपने धर्म की रक्षा के लिए बलिदान हो गए। साथ ही बच्चों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर अपने प्रतिभा का परिचय दिया तथा आगंतुकों को अविष्कार एवम् अन्वेषण की दिशा में विस्तार से अपने वृहद रुचि को बताया।
तदपश्चात बच्चे बच्चियों को आत्म रक्षार्थ शासन द्वारा संचालित कराटे प्रशिक्षण का प्रशिक्षकों ने सजीव प्रदर्शन किया जो सक्ती विकासखंड के ११० विद्यालय में संचालित हो रहा है।
विदित हो कि मंचस्थ अतिथियों के द्वारा शहीद वीर बाल दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर उनके सहित पुत्र जोरावर और फतेह सिंह की शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी तदनुरूप आज छत्तीसगढ़ राज्य में भी विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को अल्पायु में ही देश धर्म के लिए मर मिटने वाले जोरावट और फतेह सिंह की जानकारी हो तथा उससे सभी प्रेरणा लें कार्यक्रम का संचालन देवाशीष ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे ने किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...24 मिनट ago

मुआवजे की ढाल में छुपे जिम्मेदार! 25 मजदूरों की मौत, आरोपी अब भी बेखौफ ..

वेदांता पावर प्लांट कांड: 18 नामजद, लेकिन गिरफ्तारी शून्य — 16 दिन से सिस्टम मौन , न्याय पर पर्दा? जांच...

खबर खरसिया ..18 घंटे ago

🚨 ऑपरेशन अंकुश: खरसिया में ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3 सटोरिये गिरफ्तार ..

🚨 खरसिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 51 हजार रुपये नकद व मोबाइल जब्त, व्हाट्सएप-वेबसाइट से चल रहा था सट्टा नेटवर्क...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

“सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत सक्ती में 15 दिवसीय खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन जांच और कार्रवाई ..

जांच अभियान में खुली पोल: एक्सपायरी सामान नष्ट, गंदगी पर सख्त निर्देश .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती में शोक की लहर: समाजसेवी जनाब मोहम्मद नफीस कुरैशी का निधन, सुपुर्द-ए-खाक में उमड़ा जनसैलाब ..

नोएडा में हार्ट अटैक से निधन: सक्ती के समाजसेवी नफीस कुरैशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई .....

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी की 80वीं जयंती पर गौरेला में श्रद्धांजलि सभा, अर्जुन राठौर सहित हजारों समर्थक रहे उपस्थित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री की 80वीं जन्म जयंती के अवसर पर गौरेला स्थित उनके समाधि स्थल पर एक...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में शोक की लहर: मोहम्मद नफीस कुरैशी का इंतक़ाल ..

स्टेशन रोड के निवासी नफीस कुरैशी नहीं रहे, जनाज़े का वक्त बाद में होगा घोषित .. सक्ती, स्टेशन रोड क्षेत्र...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविर का होगा आयोजन ..

जिले में 4 मई से 10 जून 2026 तक होगा समाधान शिविर का आयोजन .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली, नगर के अग्रसेन चौक मे राहुल गांधी का किया पुतला दहन ..

सक्ती, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला महिला मोर्चा सक्ती द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान एवं संगोष्ठियों का किया गया आयोजन ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में विश्व...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की सख्ती का असर: मल्दा में 240 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 गिरफ्तार ..

तड़के छापा, अवैध कारोबार ध्वस्त: आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो लाहन नष्ट , जैजैपुर के मल्दा में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending