Connect with us

खबर रायगढ़

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने काहा जो धन कमाते हैं उसे समाज के लिए लगाएं, यही हमारा संस्कार है ..

Published

on

हमारे पुरखों ने इसी सेवा भावना के साथ समाज में अपनी जगह बनाई है – ओम बिड़ला ..

रायगढ़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने अग्रोहा धाम के लोकार्पण के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की इस औद्योगिक धरती, सांस्कृतिक धरती, हस्तकला की धरती में आज अग्रोहा धाम के रूप में भगवान अग्रसेन की कृपा से, प्रेरणा से इस भवन का लोकार्पण हो रहा है। मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी धन्यवाद देता हूँ। यह आर्थिक राजधानी भी है और जनजातीय क्षेत्र भी है। यहां बहुआयामी, समतामूलक समाज को आगे ले जाने की जिम्मेदारी आपकी है। आपका लंबा अनुभव, सहज कार्यशैली इस राज्य को आगे ले जाएगी। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों में मंत्री के रूप में अनुभव रहा है। यहां से मंत्री ओपी चौधरी पूर्व में प्रशासक भी रह चुके हैं।

इस अग्रोहा धाम को बनाने के लिए यहां के ट्रस्टियों ने बहुत अच्छे प्रयास किये हैं। मैंने पहली बार इतने बड़े भवन का लोकार्पण किया है।
अग्रवाल समाज ने देश के अंदर कारखाने लगाए, उद्योग लगाये। इसके कारण देश भर के अंदर हजारों लोगों को रोजगार मिला। आजादी के बाद देश में धर्मशालाएं अग्रवाल समाज ने बनाई। देश भर के अंदर कस्बों में भी अग्रवाल समाज की धर्मशाला है।

हम सबकी जिम्मेदारी विकसित भारत बनाने की है। आप लोग कालेज खोलना चाहते हैं। अस्पताल खोलना चाहते हैं। बहुत अच्छी बात है। सरकार के साथ समाज मिलकर विकसित भारत के लिए काम करें। आप सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य बनेगा। छत्तीसगढ़ में बड़ी संभावना है और इसे निखारने के लिए नई सरकार संकल्पित भाव से काम करेगी।
अग्रवाल समाज ने यह सुंदर भवन बनाकर मिसाल कायम की है। ऐसा ही काम अन्य जगहों में होना चाहिए ताकि सामाजिकजनों को वैवाहिक आयोजनों के लिए अच्छा भवन मिल पाए। इसी तरह से संपूर्ण समाज के कल्याण के लिए हम काम कर सकेंगे।
हमारे पुरखों ने इसी सेवा भावना के साथ समाज में अपनी जगह बनाई है। जो धन कमाते हैं उसे समाज के लिए लगाएं, यही हमारा संस्कार है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending