Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानंद ने कार्यभार संभालते ही पॉवर कंपनी के अधिकारियों की ली मैराथन बैठक ..

Published

on

पॉवर कंपनी के 12वें अध्यक्ष बने दयानंद ..

रायपुर, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के 12वें अध्यक्ष के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण उपरांत दयानंद ने पॉवर कंपनी के उच्च अधिकारियों की मैराथन बैठक ली। उन्होंने प्रदेश में विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश में विद्युत की भविष्य की आवश्यकताओं को देखते विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सौर ऊर्जा और जल से विद्युत उत्पादन संबंधित प्रस्ताव तैयार करने कहा।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के रायपुर मुख्यालय स्थित सेवा भवन में ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष पी. दयानंद ने पॉवर कंपनी के जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के उच्च अधिकारियों की अलग-अलग बैठक ली। लगभग तीन घंटे तक चली बैठक में सभी कंपनियों के प्रबंध निदेशकों ने कंपनी की उपलब्धियों और संरचना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव सुनील कुमार जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।

डिस्ट्रीब्यूशन एवं ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक मनोज खरे ने बैठक में बताया कि प्रदेश में 62 लाख उपभोक्ताओं को 24 घंटें निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा रही है। प्रदेश में अधिकतम डिमांड 6157 मेगावॉट तक पहुंची है, जिसकी आपूर्ति बिना किसी व्यवधान के पूरी की गई। वितरण कंपनी की वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर है।

जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.के. कटियार ने जानकारी दी कि प्रदेश में जनरेशन कंपनी की कुल क्षमता 2978.7 मेगावॉट है। जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विद्युत संयंत्र और अटल बिहारी वाजपेयी विद्युत संयंत्र मड़वा पूरी क्षमता से विद्युत उत्पादन कर रहे है, जिससे बिजली की उत्पादन लागत में कमी आई है। अध्यक्ष ने पॉवर कंपनी में नई भर्तियों और रिक्त पदों की भी जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि विद्युत के क्षेत्र में और भी बेहतर कार्ययोजना बनाकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने पॉवर प्लांट से निकलने वाले राखड़ के 87 प्रतिशत से अधिक निष्पादन पर संतोष जताया और इसे और बेहतर करने की बात कही। इस अवसर पर तीनों कंपनियों के कार्यपालक निदेशक, मुख्य अभियंतागण उपस्थित थे।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को ऊर्जा के मामले में बनाएंगे अग्रणी ..

नवनियुक्त अध्यक्ष पी.दयानंद को आज विद्युत सेवा भवन में पॉवर कंपनीज अधिकारी कर्मचारी तथा विभिन्न श्रमिक संघ-संगठनों के प्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ को संवारने और राज्य शासन के रीति-नीति के अनुरूप विद्युत विकास के मामले में राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाये रखना उनकी प्राथमिकता होगी। वर्तमान में वे मुख्यमंत्री के सचिव के साथ ऊर्जा, खनिज साधन, जनसंपर्क, विमानन विभाग तथा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव का दायित्व भी संभाल रहे हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2006 बैच के अधिकारी पी. दयानंद सुकमा, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर, कवर्धा, कोरबा व बिलासपुर में कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आदिवासियों के आवास एवं शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण काम करवाएं। कलेक्टर बिलासपुर के बाद प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा तथा आयुष विभाग के डायरेक्टर भी रह चुके है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले के ग्राम चंदली में आबकारी विभाग की दबिश, 11.16 लीटर अवैध शराब जब्त – एक महिला गिरफ्तार ..

डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल की टीम की बडी कार्रवाई, घर में बेचने के लिए रखी देशी-विदेशी शराब बरामद .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बिहान नर्सिंग होम में विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा, सोनोग्राफी सहित मिल रहा बेहतर इलाज ..

पेट-लीवर और मनोरोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, बिहान नर्सिंग होम में मरीजों के लिए विशेष परामर्श शिविर .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले के सकरेली (बा) और झालरौदा में विवाह समारोह में पहुंचे जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, वर–वधू को दिया आशीर्वाद ..

सक्ती, जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विवाह आशीर्वाद समारोह में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 दुकानों पर चालान, 2050 रुपये जुर्माना ..

तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत सक्ती में छापेमारी, पान दुकानों व स्टोर्स पर 16 चालानी कार्रवाई .. सक्ती, राष्ट्रीय तंबाकू...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त कल 13 मार्च को होगी जारी ..

छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानो को 498.83 करोड़ रुपये होंगे जारी , सक्ती जिलें के 88 हजार से...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय ..

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

दिल की बीमारी से जूझ रही बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन, ‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से हुआ सफल इलाज ..

‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से सफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ, परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जिले में घरेलू एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ली बैठक ..

घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग न हो, वितरण व्यवस्था पर रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर महोबे .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की छापेमारी, कई होटलों से सिलेंडर जब्त ..

होटलों में घरेलू गैस से बन रहा था खाना, खाद्य विभाग की कार्रवाई में सिलेंडर व उपकरण जब्त .. जांजगीर-चांपा,...

खबर कोरबा2 दिन ago

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, सेंटर प्वाइंट से 6 सिलेंडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन सख्त .. कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending