Connect with us

खबर सक्ती ...

स्व. बिसाहू दास महंत जी सच्चे जनसेवक थे – अधिवक्ता राकेश महंत ..

Published

on

सक्ती में श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, वस्त्र वितरण एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन ..


सक्ती, जननायक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजकत्त्व में कचहरी परिसर शक्ति में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया था जिसका शुभारंभ जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के अध्यक्ष नरेश सेवक भूतपूर्व अध्यक्ष संदीप बनाफर ने दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण किया गया। जिसमें सैकड़ों अधिवक्ताओं अधिकारी कर्मचारी पक्षकार एवं नागरिक गण पत्रकारगण उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया एवं आवश्यकता अनुसार दवा एवं चश्मा प्राप्त किए। इससे पूर्व सुबह 9:00 बजे मातृ शिशु अस्पताल सक्ती में श्रद्धांजलि सभा एवं मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का पुण्य स्मरण किया गया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

उक्त कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता राकेश महंत पूर्व सदस्य जीवनदीप समिति ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्न दृष्टा, शिक्षाविद, सच्चे जनसेवक, गरीबों के मसीहा, हसदेव बांगो बांध परियोजना के पैरोकार बताया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति एवं मातृ शिशु अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। अधिवक्ता राकेश महंत द्वारा अपने निवास अस्पताल वार्ड नंबर 5 सक्ती में शाम 4:30 बजे स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरण किया। उक्त कार्यक्रम में नरेश सेवक अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ सक्ती, पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ सक्ती संदीप बनाफर, लीलाधर चंद्रा जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के सचिव, सुरित राम चंद्रा, अधिवक्तागण श्याम सुंदर अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, सुभाष शर्मा, पवन शर्मा, पीयूष राय, महेश अग्रवाल, नरेंद्र पटेल, मुन्ना पटेल, मनोज अग्रवाल, हुलास राम चौहान, रथ राम पटेल, रतन कसेर, देवेंद्र निर्मलकर, उदय वर्मा, मनोज जायसवाल, प्यारे लाल पटेल, गनी खान, प्रमोद पांडे, दादू चंद्रा, मुरली देवांगन, कृष्ण कुमार देवांगन, धर्मेंद्र सोन, भीम देवांगन, संतोष साहू , विनोद अग्रवाल, अजीत सिंह छतरी, कमल किशोर पांडे, टीकाराम कुर्रे, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस जिला सक्ती युवा नेता दिनेश बरेठ, सम्मेलाल धारिया, क्लेश पटेल, मातृ शिशु अस्पताल सक्ती के डॉक्टर कल्पना राठौर, गाइनेकोलॉजिस्ट, होम्योपैथिक डॉक्टर वीरेंद्र पुरी सहित अन्य ग्रामीण जन नागरिक गण उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending