Connect with us

खबर कोरबा

सेवादल कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी, संगठन के बूते लड़ेंगे व जीतेंगे – डॉ. चरणदास महंत ..

Published

on


लोकसभा चुनाव को लेकर ग्रामीण एवं शहर के सेवादल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में डॉ महंत ने भरा जोश ..


कोरबा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जिला कांग्रेस सेवादल व महिला कांग्रेस सेवादल ग्रामीण एवं शहर के प्रबंध कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। समस्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ.महंत ने कहा कि सेवादल संगठन कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी है। कांग्रेस के सेवा कार्यों से लेकर संगठन को आगे बढ़ाने में सेवादल की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। चुनाव का समय हो या संगठनात्मक रूप से कांग्रेस को मजबूत करने के अवसर हों, सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक कदम आगे बढक़र कार्य करते आए हैं। एक बार पुन: लोकसभा चुनाव में यह अवसर आया है जिसमें सेवादल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कमर कसकर जुट जाना है।

डॉ. महंत ने इसी तरह जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी कोरबा एवं युवा प्रकोष्ठ ग्रामीण एवं शहर प्रबंध कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेतेे हुए मार्गदर्शन दिया। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के भी ग्रामीण एवं शहर के पदाधिकारियों की उन्होंने बैठक ली तथा मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के लिए लोगों के बीच घर-घर जाकर कांग्रेस के न्याय पत्र के 5 न्याय एवं 25 गारंटी को प्रमुखता से बताने की अपील की। इसी तरह डॉ.महंत ने सिस्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी खाण्डे सहित अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की।

बैठकों के दौरान प्रमुख रूप से महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, सभापति श्यामसुंदर सोनी, मुकेश राठौर, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सोनी कर्ष, विजय धीवर, श्रीराम साहू, राजकमल बंजारे, धनेश्वरी चौहान, लता धीवर, पूजा मिश्रा, मिली मुस्कान, सीमा लाल, लक्ष्मी महंत, पिंकी मानिकपुरी, आगर बंजारे, सविता पाठक, कौशल्या भगत, उषा रानी महंत, दिलीप टंडन, पूनम केशरवानी, पीडी तिग्गा, गेंदलाल सिदार, विक्रम सिंह कंवर, सिकंदर टोप्पो, जे.टोप्पो, विकास दास, गजानंद यादव, प्रदीप कुमार, विक्रम दास, मनहरण राठौर, लक्ष्मीनारायण देवांगन, दुर्गा प्रसाद महतो, आरके वर्मा, रामगोपाल यादव, महेन्द्र निर्मलकर, ओमप्रकाश चन्द्रा, लोकनाथ साहू, गोपाल यादव, प्रदीप जायसवाल, गणेश दास महंत, गीता महंत, भगवती महंत, गजानंद प्रसाद साहू, राजेश मानिकपुरी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में 10 से 12 फरवरी तक परम पूज्य श्री असंग साहेब का तीन दिवसीय सुखद सत्संग एवं अमृत कथा ..

रामकुमार–गीता गबेल के आतिथ्य में होगा भव्य आध्यात्मिक आयोजन, प्रतिदिन सत्संग व रात्रि भंडारा .. रामकुमार–गीता गबेल ने की सपरिवार...

खबर खरसिया ..1 दिन ago

नहर मरम्मत व साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – रविन्द्र गवेल ..

किसानों को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा, नहर व कुलाबा निर्माण कार्यों का जमीनी जायजा .. खरसिया, क्षेत्र के किसानों को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एडीआईपी योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन एवं मापन शिविर आयोजित, 17 से 20 फरवरी तक ..

सक्ती, जिले के दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति का निर्वाचन 16 फरवरी को ..

सक्ती, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति के सदस्यों का निर्वाचन आगामी 16 फरवरी 2026 को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान ..

जिले के दो विकासखंड सक्ती–डभरा में 14 दिवसीय महिला उद्यमिता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में ‘फिस्कल फ्रंटियर 2026’ को जबरदस्त प्रतिसाद ..

GST ट्रिब्यूनल पर गहन मंथन, सुप्रीम कोर्ट के जज व वित्त मंत्री सहित उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में कल 09 फरवरी को परम पूज्य श्री असंग साहेब का भव्य आगमन, विशाल शोभायात्रा की तैयारी ..

बाजे-गाजे, करमा नृत्य व आतिशबाजी के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 10 से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय सत्संग-अमृत कथा का...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

दश्कर्म व चंदनपान कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा व सतीश चंद्र पटेल को श्रद्धांजलि ..

खरसिया, खरसिया क्षेत्र में स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा एवं स्वर्गीय सतीश चंद्र पटेल के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

मुलमुला–अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार ..

शासकीय गोदाम के पीछे जुए पर रेड, 7,110 रुपये नकद व तास पत्ती जब्त .. जांजगीर-चांपा, जिले में जुआ एवं...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन का प्रहार, 7 हाईवा जब्त ..

जांजगीर-चांपा में रेत माफिया पर सख़्ती, कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending