Connect with us

खबर रायगढ़

लोकसभा निर्वाचन – 2024 ..

Published

on


नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा संपन्न, सभी 15 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र पाए गए विधिमान्य ,


22 अप्रैल नाम वापसी की अंतिम तिथि, 7 मई को होगा मतदान ..


रायगढ़, लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार रायगढ़ संसदीय क्षेत्र क्रमांक-02 के लिए नाम निर्देशन पत्र 12 से 19 अप्रैल तक दाखिल किए गए। अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए गए नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर कार्तिकेया गोयल के द्वारा आज अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की गई। इस दौरान जनरल आब्र्जवर डॉ. अंशज सिंह, आईएएस, एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी उपस्थित रहे।

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात रायगढ़ संसदीय क्षेत्र क्रमांक – 02 लोकसभा निर्वाचन के लिए दाखिल 15 अभ्यर्थी जिनमें इनोसेंट कुजूर-बिडऩा उरांव-बहुजन समाज पार्टी, डॉ. मेनका देवी सिंह-इंडियन नेशनल कांग्रेस, राधेश्याम राठिया-भारतीय जनता पार्टी, अलबर्ट मिंज-हमर राज पार्टी, गुलेश्वर पैंकरा-भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, बादल एक्का-सर्व आदि दल, मदन प्रसाद गोंड-गोड़वाना गणतंत्र पार्टी, अभय कुमार एक्का-निर्दलीय, उदय कुमार राठिया-निर्दलीय, गोवर्धन राठिया-निर्दलीय, पूजा सिदार-निर्दलीय, प्रकाश कुमार उरांव-निर्दलीय, भवानी सिंह सिदार-निर्दलीय, महेन्द्र कुमार सिदार-निर्दलीय एवं रूपनारायण एक्का-निर्दलीय के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए।

नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जाने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। इसके पश्चात अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। आगामी 7 मई को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा तथा मतगणना की तिथि 4 जून 2024 निर्धारित है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर बिलासपुर18 मिनट ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा ..

अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्णता सर्वोच्च प्राथमिकता .....

खबर कोरबा41 मिनट ago

ज्ञानभारतम् मिशन के राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान को सफल बनाने समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक : सतीश प्रकाश सिंह ..

जन-जागरूकता हेतु अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक .. कोरबा, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञानभारतम्...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, अवैध भंडारण पर 632 बोरी उर्वरक जप्त ..

सक्ती जिले में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर व्यापारियों को नोटिस .. सक्ती, जिले में किसानों को...

खबर अकलतरा ..22 घंटे ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर रक्तदान एवं आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्तदान से मानवता का संदेश ..

वेलविशर फाउंडेशन की अनूठी पहल : स्व. अनुराग सिंह की स्मृति में 252 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तवीरों का हुआ...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिले मे उर्वरक वितरण व्यवस्था सुचारु, किसानों को मिल रहा पर्याप्त खाद ..

सक्ती, उप संचालक कृषि, जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को शासन की नई व्यवस्था...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक की कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 82 बोरी खाद जब्त ..

बिना लाइसेंस भंडारण करने वालों पर प्रशासन सख्त, दस्तावेज नहीं दिखाने पर हुई कार्यवाही .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

फल दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, सड़े-गले फल जब्त कर किया नष्ट ..

3 दिवसीय विशेष अभियान में कार्रवाई तेज, लोगों का कहना— “सिर्फ खानापूर्ति नहीं, नियमित जांच जरूरी” .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

हसौद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना ..

विभागों, निगम-मंडलों और बोर्ड की खाली जमीनों का होगा व्यवस्थित विकास, बनेगा डिजिटल लैंड बैंक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन ..

पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर लगेगी रोक, जांच चौकियों पर चलेगा विशेष अभियान .. रायपुर, प्रदेश के वाणिज्यिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending