Connect with us

ख़बर रायपुर

परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव एवं डिप्रेशन को दूर करने दक्षता विकास एवं अभिप्रेरणा प्रशिक्षण संपन्न ..

Published

on


रायपुर, माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम प्रतिवर्ष घोषित किए जाते हैं विद्यार्थियों के अपेक्षित परिणाम नहीं आने से विद्यार्थी प्रायः तनाव में रहते हैं तथा कुछ विद्यार्थी तो डिप्रेशन में चले जाते हैं, राज्य शासन ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं SCERT के सहयोग से आज ऑनलाइन दक्षता विकास एवं अभिप्रेरणा प्रशिक्षण आज आयोजित की गई।

अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेनू पिल्ले ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम शीघ्र बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहे हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के पहले या बाद में विद्यार्थियों को निराश होने या तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। पालकों को भी बच्चों से बहुत अधिक एक्सपेक्टेशन नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी बच्चे में यह प्रवृत्ति पायी जाती है या इस संदर्भ में कोई भी सूचना मिलती है तो स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर “104 आरोग्य सेवा निःशुल्क परामर्श” पर सूचित किया जा सकता है। यह टोल फ्री नंबर 24×7 संचालित रहेगा। सूचना प्राप्त होने पर विद्यार्थियों के हित में तत्काल समाधान उपलब्ध कराया जा सकेगा।

स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने कहा कि कई बच्चे अपेक्षा अनुसार परिणाम नहीं ला पाते इस स्थिति में तनाव नहीं लेना चाहिए। कम नंबर लाने का मतलब यह नहीं है कि नॉलेज कम है, कई व्यक्तित्व ऐसे हैं जो अपने बचपन में अच्छे नंबर नहीं ला पाए पर आगे जाकर उन्होंने बहुत ख्याति प्राप्त की। परदेसी ने सभी विभागीय व मैदानी अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

खनिज विभाग के संयुक्त सचिव सुनील जैन ने महासमुंद जिले के अनुभव और पूर्व में किये गये नवाचार स्वयंसेवी अभियान को नवजीवन के बारे में विस्तार से बताते हुए प्रत्येक ग्राम में एक जन सहयोग आधारित कार्यक्रम, स्वयंसेवी की मदद लेने की प्रक्रिया और क्रियान्वयन के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन दिया।

विषय विशेषज्ञ डॉ.स्वाति शर्मा ने कुछ ऐसे व्यक्तित्व का उदाहरण दिया – जिनके प्रारंभिक जीवन में चुनौतियां थी परंतु बाद में भी सफल हुए। उदाहरण के लिए बिल गेट्स, अल्बर्ट आइंस्टीन, थॉमस एडिसन। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को हमेशा इनकरेज करना चाहिए, फैमिली एनवायरमेंट हमेशा पॉजिटिव होना चाहिए, बच्चों को अन्य बच्चों के साथ कंपेयर नहीं करना चाहिए और हमेशा बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहिए।

मेडिकल कॉलेज रायपुर के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि बहुत बार ऐसा देखा गया है। कि बहुत अच्छे रिजल्ट लाने वाले बच्चों का परिणाम खराब हो जाता है तो ऐसे बच्चे अपने रिजल्ट को एक्सेप्ट नहीं कर पाते, ऐसे बच्चे तनाव ग्रसित हो जाते हैं कभी-कभी अपने बड़े भाई या बहनों के साथ कंपैरिजन करने पर भी वह अपने आप को कुंठित महसूस करते हैं।

कैरियर काउंसलर डॉ.वर्षा वरवंडकर ने अपने उद्बोधन में बताया कि कैरियर काउसिंलिंग विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है उन्होंने बताया कि वर्तमान में बच्चों के लिए 5000 से अधिक करियर के ऑप्शन है तथा बच्चों में 21वीं सदी सेंचुरी स्किल विकसित करने की अत्यंत आवश्यकता है।
अतिरिक्त संचालक जे.पी.रथ ने अपने उद्बोधन में कहा कि परीक्षा के बाद बच्चे तनाव ग्रसित हो जाते हैं तथा गलत रास्ते पर चले जाते हैं अतः इस हेतु तनाव प्रबंधन करना अत्यंत आवश्यक है।

गौरतलब है कि पहली बार राज्य में परीक्षा परिणाम से विद्यार्थियों में उत्पन्न विभिन्न अवसाद और अन्य जानलेवा समस्याओं से निजात पाने तथा उन्हें पहचान कर नियंत्रित करने, समाज, पालक, स्वयसेवियों, शिक्षकों के माध्यम से निगरानी प्रणाली विकसित करने यह दक्षता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन प्रशिक्षण से लगभग 30,000 से अधिक यानी बड़ी संख्या में सरकारी व निजी स्कूलों के 10-12 वीं कक्षा शिक्षक, पालक, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं बीईओ, बीआरसीसी, सीआरसी आदि ने स्वेच्छा से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

पूर्णतः स्वेच्छा पर आधारित इस अभियान के प्रशिक्षित व स्वयंसेवी सदस्य स्कूल शिक्षा विभाग तथा विशेष कर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा चिन्हांकित समाजशास्त्रियों, मनोवैज्ञानिक चिकित्सकों के माध्यम से 10-12 वीं परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व व पश्चात निरंतर अपना योगदान देंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर खरसिया ..9 घंटे ago

बरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई घटस्थापना ..

जय माता दी के जयकारों से गूंजा भाठागांव, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ .. खरसिया,...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती .....

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित ..

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज 21 अक्टूबर से, मैदान में उतरेंगी छह फ्रेंचाइजी टीमें ..

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह होंगे लीग के ब्रांड एंबेसडर, ओलंपियन खिलाड़ियों के दम पर सजेगा हॉकी का महासंग्राम ,...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी श्रमिक परिवार की मददगार, ममता यादव को मिले 20 हजार रुपये ..

प्रसव के बाद नवजात के पोषण, दवाइयों और देखभाल में मिली आर्थिक राहत, श्रमिक परिवार ने जताया आभार .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती मे युवा उड़ान 2026 में युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और भविष्य पर हुआ मंथन ..

युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर बोले—विपरीत परिस्थितियों से आगे बढ़ने पर जरूर मिलती है सफलता , उत्कृष्ट खिलाड़ियों...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

जिले के निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच, नर्सिंग होम एक्ट के तहत औचक निरीक्षण ..

डभरा-मालखरौदा के अस्पतालों में पहुंचा जिला स्तरीय निरीक्षण दल, आयुष्मान योजना में पारदर्शिता बरतने के निर्देश .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती जिले के सकरेलीकला में 24.70 लाख की लागत से महतारी सदन भवन का निर्माण पूर्ण ..

विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत मिली सौगात, ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण और स्वरोजगार के मिलेंगे अवसर .. सक्ती, ग्रामीण...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

आयुर्वेदिक उपचार से बवासीर की समस्या में रीना खांडे को मिली राहत ..

शासकीय आयुर्वेद औषधालय खैरा में चिकित्सकीय परामर्श से हुआ उपचार, सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई स्वास्थ्य लाभ की...

खबर कोरबा1 दिन ago

मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश ..

BLO, ELC कोऑर्डिनेटर और स्वीप नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न .. कोरबा, मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending