Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने स्ट्रॉन्ग रूम परिसर नंदेलीभांठा में मतदान दिवस की तैयारियों को लेकर निर्वाचन से संबंधित सभी अधिकारियों की ली विशेष बैठक ..

Published

on


कलेक्टर ने शांतिपूर्ण मतदान कराने सभी तैयारियां और व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ..


सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज स्ट्रॉन्ग रूम नंदेलीभांठा परिसर में मतदान के सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन की तैयारी को लेकर निर्वाचन से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों की विशेष बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने मतदान कार्य के लिए नियुक्त सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को गर्मी के मौसम में अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखते हुए अपने निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तोपनो ने उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को मतदान दिवस के दिन अपने और अपने अधीनस्थ निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों कर्मचारियों के मोबाईल नंबर चालू रखे जाने तथा निर्धारित समय पर सभी आवश्यक रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 7 मई 2024 को शांतिपूर्ण मतदान कराने सभी आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जिससे जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराया जा सके।

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दल के अधिकारियों कर्मचारियों का संबंधित मतदान केंद्र पहुचने पर आवश्यक आधारभूत व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मतदान केन्द्रों में मतदान करने आने वाले आम नागरिकों के लिए बिजली, पानी, छाया सहित निर्वाचन आयोग के निर्देशनुसार सभी आधारभूत सुविधाए अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों में ओआरएस कार्नर तथा प्याऊ पेयजल की व्यवस्था संकेतक चिन्ह के साथ करने कहा जिससे लोग आसानी से पहुँच सके। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी एआरओ को पूरी सतर्कता और सजगता के साथ ईवीएम रिप्लेसमेंट टीम, पुलिस व्यवस्था, मेडिकल सहित अन्य सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित रखे जाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सोम, सहायक रिटर्निंग आफिसर सक्ती के एस पैंकरा, सहायक रिटर्निंग आफिसर डभरा बालेश्वर राम, सहायक रिटर्निंग आफिसर मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, स्वीप नोडल अधिकारी बी पी भारद्वाज, डाक मतपत्र नोडल अधिकारी विश्वास कुमार, सभी सीएमओ, सीईओ सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली14 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending